नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ा झटका : कांग्रेस ने उनके दो करीबियों को किया सस्पेंड – दोनों नेताओं ने सिद्धू के लिए मोगा में पिछले 21 जनवरी को रैली की थी आयोजित

by

सिद्धू के लिए किया था रैली का इंतजाम, कांग्रेस ने इन दो नेताओं को किया सस्पेंड

चंडीगढ़।  पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ा झटका देते हुए कांग्रेस ने उनके दो करीबियों को सस्पेंड कर उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।  मोगा में सिद्धू के लिए रैली का इंतजाम करने वाले दो नेताओं को कांग्रेस ने सस्पेंड कर दिया।   पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने शनिवार को महेशिंदर सिंह और उनके बेटे धरमपाल सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया। उल्लेखनीय है कि  दोनों नेताओं ने सिद्धू के लिए मोगा में पिछले 21 जनवरी को रैली आयोजित की थी। मोगा में रैली आयोजित करने के छह दिनों बाद यह कार्रवाई की गई। रैली को पार्टी के नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने संबोधित किया था। सिद्धू के लिए रैली आयोजित करने को लेकर कांग्रेस ने महेशिंदर और उनके बेटे दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

दो दिन के अंदर मांगा था नोटिस का जवाब :   उनसे दो दिन के अंदर इसका जवाब मांगा था । नोटिस का जवाब नहीं देने के बाद दोनों नेताओं को शनिवार को सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें कि मोगा में जिस दिन रैली आयोजित की गई थी, उसके तुरंत बाद दोनों नेताओं को नोटिस जारी किया गया था। मोगा के निजी पैलेस में सिद्धू ने रैली की थी, जिस पर कांग्रेस की मोगा प्रभारी मालविका सूद ने ऐतराज जताया था।

मालविका सूद ने की थी शिकायत :   मालविका ने रैली के बारे में स्थानीय नेताओं को सूचित नहीं करने और उनके साथ चर्चा नहीं करने को लेकर एक शिकायत की थी, जिसके बाद यह नोटिस जारी किया गया था ।  सच्चर को 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में मोगा सीट पर शिकस्त मिली थी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से रैली में शामिल नहीं होने के लिए भी कहा था।

पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह  :  पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह पिछले महीने उस वक्त सामने आई, जब सिद्धू ने पार्टी आलाकमान से बिना पूछताछ के रैलियां आयोजित करना शुरू कर दिया। इस महीने की शुरुआत में पंजाब कांग्रेस प्रमुख राजा वडिंग ने इस बात पर जोर दिया था कि पार्टी के कार्यक्रम प्रदेश इकाई प्रमुखों के परामर्श से आयोजित किए जाने चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांवों में बनाए जा रहे बेहतरीन स्पोर्ट्स पार्क बदल देंगे गांवों की नुहार: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री 37.49 लाख रुपए की लागत से गांव सतियाल व गांव डाडा में बनने जा रहे स्पोर्ट्स पार्क का रखा नींव पत्थर होशियारपुर, 26 अगस्त: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

UPSC क्रैक कर बन गया ऑफिसर : इंस्पेक्टर ने किया अपमानित, तो कांस्टेबल ने दिया इस्तीफा

भारत में हर साल लाखों उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करते हैं. इसके लिए उम्मीदवार महंगी-महंगी कोचिंग का भी सहारा लेते हैं. वहीं, कुछ उम्मीदवार ऐसे भी होते हैं, जो बिना किसी...
article-image
पंजाब

66 केवी सबस्टेशन गढ़शंकर, सड़ोआ, डल्लेवाल तथा भीण से की बिजली सप्लाई बंद रहेगी 

गढ़शंकर, 31 अक्टूबर:  132 केवी नवांशहर से 66 केवी गढ़शंकर को आते 66 केवी सर्किट की जरूरी मरम्मत कारण 20 दिसंबर को सुबह 10 बजे से बाद दोपहर 3 बजे तक 66 केवी सबस्टेशन...
article-image
पंजाब

सेफ स्कूल वाहन स्कीम के तहत स्कूल बसों की गई गहनता से जांच, 3 बसों के किए चालान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिले में लागू “सेफ स्कूल वाहन स्कीम” के अंतर्गत जिला प्रशासन की ओर से स्कूली बसों की गहनता से जांच की जा रही है। इसी क्रम में डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन...
Translate »
error: Content is protected !!