नवजोत सिंह सिद्धू ने की अपने यू-ट्यूब चैनल की घोषणा, मोटिवेशनल स्पीकर की भूमिका में नजर आएंगे

by
अमृतसर । पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को अपने निवास पर पत्रकार वार्ता की। इस मौके पर उनके साथ उनकी बेटी राबिया सिद्धू भी मौजूद रहीं। पूर्व दाएं हाथ के बल्लेबाज ने बताया कि वह अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत करने जा रहे हैं।
इस चैनल पर सिद्धू क्रिकेट पर अपने नजरिए के अलावा अपने जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें दर्शकों के साथ साझा करते नजर आएंगे। सिद्धू का कहना है कि वह अपने यू-ट्यूब चैनल पर राजनीति की कोई बात नहीं करेंगे। इसके बजाय वह मोटिवेशनल चीजों पर फोकस करेंगे।
अमृतसर में अपने निवास पर सिद्धू ने पत्रकारों से कहा, “मैं सुबह अरदास करता हूं जो मुझे मेरे माता-पिता ने सिखाई थी। मैंने बहुत संघर्ष भी किए हैं। संघर्षों के बीच ही लोग निखरकर आते हैं। इसलिए यह ऐसा पहला प्लेटफॉर्म होगा जहां मैं बहुत सारा समय देने जा रहा हूं। पूरा संसार ही मेरा परिवार है, सभी लोग मेरे भाई हैं, खुशियां फैलाना और भलाई करना मेरा धर्म है।”
सिद्धू ने आगे कहा, “मेरे जीवन में बहुत उतार-चढ़ाव आए, जिसको मैं अपने यूट्यूब चैनल ‘नवजोत सिंह ऑफिसियल’ पर भी साझा करूंगा। मैंने क्रिकेट में 20 साल बिताए हैं, कमेंट्री भी की है, राजनीति भी की, प्रेरणादायक बातचीत भी की और आध्यात्मिक रुझान भी रहा है।”
कमेंट्री बॉक्स के सरदार के नाम से मशहूर नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस पार्टी के पंजाब से एक जाने-माने नेता हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर जीवनशैली, प्रेरणा, कमेंट्री और क्रिकेट से जुड़ी सलाहें दी जाएंगी। सिद्धू ने साफ कहा कि इस चैनल पर राजनीति से जुड़ी कोई भी बात नहीं होगी।
राजनीति में आगे की भूमिका को लेकर उन्होंने कहा, “फैसला जनता करेगी। जनता ही भगवान है और राजनीति जनता की भलाई के लिए होती है। मैंने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। मेरी सोच हमेशा सच्चाई के साथ रही है।”
साल 2020 में सिद्धू ने “जितेगा पंजाब” नाम का एक चैनल शुरू किया था, जिसमें उन्होंने पंजाब के लिए अपने विचार और ज्वलंत मुद्दों पर अपनी राय रखी थी। उन्होंने बताया कि ‘नवजोत सिंह ऑफिसियल’ चैनल बाबा गुरु नानक देव जी के दिखाए गए भाईचारे, सहनशीलता, प्रेम और शांति के रास्ते से प्रेरित है।
पिछले साल सिद्धू ने बताया था कि उनकी पत्नी नवजोत कौर ने ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के दौरान दूध और चीनी खाना बंद कर दिया था ताकि कैंसर को ‘भूखा’ रखा जा सके। उन्होंने कहा था कि हल्दी और नीम खाने से उनकी पत्नी को ‘लाइलाज’ कैंसर से राहत मिली। हालांकि, डॉक्टर्स ने सिद्धू की इन बातों की आलोचना की और कहा कि यह लोगों को गुमराह करने वाली और सनसनी फैलाने वाली बातें हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकार की ओर से शुरू की गई मुहिम युद्ध नशियां विरुद्ध तहत कोऑर्डिनेटर डाक्टर बलजीत सिंह द्वारा लोगों को किया जागरूक

रोजाना 5/6 गावों में बैठकें कर लोगों को नशों से दूर रहने के लिए करते है जागरूक होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  विधान सभा क्षेत्र चबेवाल से पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई मुहिम युद्ध नशियां...
article-image
पंजाब

श्री गुरु रविदास महाराज जी  649वें प्रकाश पर्व के मौके पर प्रदेश स्तरीय समागम: दूसरे दिन श्रद्धा, सेवा और समर्पण का अद्भुत संगम

 डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रौड़ी, विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल, चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने गुरु चरणों में नवाया शीश 6 को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान श्री खुरालगढ़ साहिब में गुरु चरणों में लगाएंगे हाजिरी,...
article-image
पंजाब

On the occasion of the 150

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov.18 : Hoshiarpur Rural District BJP President Mr. Ajay Kaushal Sethu, Hoshiarpur Urban BJP President Mr. Jaswinder Singh, Hoshiarpur Urban President Mr. Nipun Sharma, Mr. Raghunath Singh, and special guest former MP Mr....
पंजाब

श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट  गढ़शंकर द्वारा हिमाचल में वार्षिक भंडारा 8 से 10 अप्रैल तक

गढ़शंकर :  माता के पावन नवरात्रों के उपलक्ष में श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा समूह नगर निवासियों के सहयोग से माता चिंतपूर्णी जी के दरबार के रास्ते में गांव अलोह...
Translate »
error: Content is protected !!