नवांशहर विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर सांसद तिवारी ने लोगों की समस्याओं को जाना और गांवों के विकास हेतु ग्रांट भी सौंपी 

by
नवांशहर, 6 जनवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा नवांशहर विधानसभा क्षेत्र के गांव महिरमपुर और दौलतपुर गांवों में पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की गई और उनकी समस्याओं को जाना गया। जहां सांसद तिवारी ने महिरमपुर और दौलतपुर के साथ-साथ पल्लियां कलां और पल्लियां खुर्द गांवों के विकास हेतु कुल 10 लाख रुपए की ग्रांट भी क्षेत्रवासियों को सौंपी।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि वह लोकसभा क्षेत्र में लोगों के पास पहुंचकर उनकी समस्याओं को जानने और उनका हल करने का प्रयास करते हैं। सांसद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से लोगों की जरूरत को ध्यान में रखकर फैसला लेती है। इसके तहत केंद्र में पार्टी की सरकार आने के बाद न सिर्फ मनरेगा के तहत साल में 365 दिन रोजगार मिलेगा और दिहाड़ी की दर को भी बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा, पार्टी संविधान निर्माता डॉ बी.आर अंबेडकर के विचारों पर चलते हुए, देश की संवैधानिक संस्थाओं को मजबूत बनाने की दिशा में भी काम करेगी, जिन्हें मौजूद सरकार कमजोर करने में लगी है।
जहां अन्य के अलावा, पूर्व विधायक अंगद सिंह, नगर काउंसिल राहों के प्रधान अमरजीत सिंह बिट्टा, ब्लॉक समिति चेयरमैन परमजीत कौर गरचा, नरेंद्र सिंह चाहल, दिलबाग सिंह सरपंच, जोगिंदर सिंह नंबरदार बुर्ज, ज्ञानी जगदीश सिंह बुर्ज, प्रेम सिंह दरिया पुर, सरपंच जसवंत कौर, सरपंच तरसेम सिंह, सरपंच जरनैल सिंह, पंच जरनैल सिंह, पांच शमशेर सिंह, पंच अवतार सिंह, पंच राजविंदर कौर, पंच मनजीत कौर, पंच निर्मल कौर, नंबरदार हरमीत कौर, बचित्तर सिंह, जसविंदर सिंह, परमिंदर सिंह पंच भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Akali Leaders Honour DSP Palwinder

Phagwara/Daljeet Ajnoha/May1 : Leaders from the Shiromani Akali Dal (SAD) Viapar Wing met DSP Palwinder Singh and honoured him for his exemplary service. On this occasion, SAD Viapar Wing’s Punjab General Secretary Dharminder Kumar...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की ऐतिहासिक जीत जनता के भाजपा पर विशवास का सबूत : खन्ना 

मोदी की कल्याणकारी नीतियों के चलते देशवासियों की पहली पसंद है भाजपा होशियारपुर 9 अक्टूबर () भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने हरियाणा में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनने पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मोदी है तो मुमकिन है : अपने परिवार की तरह देशवासियों का ध्यान रखते हैं प्रधानमंत्री मोदी : खन्ना

होशियारपुर 12 मई  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी अपने परिवार की तरन देशवासियों का ध्यान रखते हैं। उन्होंने कहा की पेट्रोल, डीजल और अन्य एनर्जी स्रोत हर घर,...
article-image
पंजाब

22 साल की युवती से दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया, डिलीट करवाने पहुंची तो जहर खिला मार दिया

फरीदकोट : फरीदकोट जिले में 22 वर्षीय युवती से एक युवक ने दुष्कर्म किया और उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाया। डिलीट करवाने पहुंची तो आरोपी ने पीड़िता को जहर खिला दिया। फरीदकोट के एक अस्पताल...
Translate »
error: Content is protected !!