नवीन प्रौद्योगिकी आधारित पाठ्यक्रमों से उपलब्ध होंगे युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसरः मुख्यमंत्रीे

by

शिमला : राजकीय तकनीकी संस्थानों में आधुनिक पाठ्यक्रमों के प्रति छात्रों की बढ़ती रूचि से व्यवस्था परिवर्तन की भावना से कार्य कर रही प्रदेश सरकार के प्रयास रंग लाने लगे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि बिलासपुर जिला में स्थित राजकीय हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज, बांदला में इस वर्ष बीटेक कार्यक्रम में कम्प्यूटर साईंस एवं इंजीनियरिंग (कृत्रिम मेधा व डाटा साईंस) नया पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि अकादमिक सत्र वर्ष 2023-24 के लिए पहली बार शुरू किये गये इस पाठ्यक्रम में मेरिट आधार पर 76 सीटें भरी जा चुकी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष्य में उभरती हुई प्रौद्योगिकी युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध करवाती है और इसी को ध्यान में रखते हुए वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य के तकनीकी संस्थानों में नई पीढ़ी के पाठ्यक्रम शुरू करने को सर्वाेच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, रोहड़ू एवं चम्बा में कम्प्यूटर इंजीनियरिंग और इंटरनेट ऑफ थिंग्ज़ व मैकेट्रॉनिक्स के विशिष्ट पाठ्यक्रम आरम्भ किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 17 राजकीय औद्योगिक तकनीकी संस्थानों में इसी अकादमिक सत्र से औद्योगिक क्षेत्र की मांग के अनुरूप इलेक्ट्रिक व्हीकल मकैनिक, तकनीकी मैकेट्रॉनिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्ज़ सहित नई पीढ़ी के अन्य पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। इसके लिए प्रवेश प्रक्रिया आरम्भ कर दी गई है तथा प्रशिक्षु इसमें गहन रूचि दर्शा रहे हैं।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इन नए मूल्यवर्द्धित पाठ्यक्रमों को आरम्भ करने का उद्देश्य तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना और इसे रोजगारपरक बनाना है। उन्होंने कहा कि इससे औद्योगिक इकाइयों को राज्य में प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल उन्नत प्रौद्योगिकी के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने और युवाओं कोे रोजगार के प्रचुुर अवसर उपलब्ध करवाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की व्यय पर्यवेक्षक प्रतिभा चौधरी ने की चंबा में बैठक : निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव के लिए बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने  के दिए निर्देश 

एएम नाथ। चम्बा :   भारत निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत कांगड़ा संसदीय में व्यय निगरानी के लिए नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक प्रतिभा चौधरी (आईआरएस- 2011) ने जिला मुख्यालय चंबा में सहायक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रत्येक महिला को त्रैमासिक किश्त के रूप में एक साथ मिले 4500 रुपए : इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना में जिला चंबा की 1245 महिलाएं बनीं लाभार्थी

योजना के तहत जिला में कुल 56 लाख 2 हजार 500 रुपए जारी एएम नाथ। चम्बा  :   प्रदेश सरकार द्वारा संचालित इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जिला चंबा में 18...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वालामुखी विस क्षेत्र का समग्र विकास होगा सुनिश्चित: संजय रत्न

विधायक ने 120 लाख के कार्यों के किए शिलान्यास . लुथान में एकीकृत देखभाल केंद्र के लिए चयनित भूमि का किया निरीक्षण ज्वालामुखी, 8 अगस्त।   ज्वालामुखी विस क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कोरोना से सबसे अधिक फेफड़ों को पहुंचता है नुकसान, जिला प्रशासन लोगों को जागरूक करने के लिए छेड़ रहा अभियान

ऊना   : कोविड-19 के संबंध में लोगों में जागरुक करने के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना वायरस के संदर्भ में कुछ तथ्य जारी किए गए हैं। जिनके अनुसार कोरोना वायरस सबसे अधिक इंसान के...
Translate »
error: Content is protected !!