नवोदय प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले गुरजोत को स्कूल द्वारा किया सम्मानित

by

गढ़शंकर :  गढ़शंकर ब्लॉक के सीहवां स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल -2 के छात्र गुरजोत सिंह को नवोदय विद्यालय समिति द्वारा कक्षा छह में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में  उत्तीर्ण होने  पर स्कूल द्वारा सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि गुरजोत इस सत्र में नवोदय प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले इस स्कूल के दूसरे छात्र हैं। स्कूल प्रबंधन समिति ने स्कूल की इस पहल की सराहना की। स्कूल प्रभारी नरिंदर कौर ने बताया कि अगले वर्ष होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए कक्षा पाँच के विद्यार्थियों की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस अवसर पर हरजिंदर सिंह, चेयरपर्सन  मनजीत कौर, रजनी बाला, जगतार सिंह, दीपक कुमार, रणजीत सिंह, बलवीर कौर, सुरजीत कौर, जीत कौर और विद्यार्थी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ब्राम्पटन साउथ की एमपी सोनिया सिद्धू ने पूर्व चेयरमैन पवन दीवान का किया सम्मान

ब्राम्पटन :31 जुलाई: कनाडा दौरे पर चल रहे पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान को ब्राम्पटन साउथ की एमपी सोनिया सिद्धू द्वारा सम्मानित किया गया। सांसद सोनिया सिद्धू ने कहा...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूलों के बच्चों को राजनीतिक प्रचार का माध्यम बना रही है भगवंत मान सरकार : खन्ना

होशियारपुर। पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार सरकारी स्कूलों और स्कूली बच्चों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री...
article-image
पंजाब

पहलगाम आतंकी हमले के बाद हिमाचल में हाई अलर्ट, सीमाओं पर सख्त निगरानी के निर्देश

एएम नाथ । शिमला :जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हिमाचल प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। राज्य सरकार ने एहतियातन पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया...
article-image
पंजाब

प्राचीन ठाकुर द्वारा मनन के महंत श्री मणिराम दास महाराज जी का श्रद्धांजलि समारोह 29 सितंबर को होगा : उत्तराधिकारी महंत देवेन्द्र दास जी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के प्राचीन ठाकुर द्वारा  मनन के महंत  108 सिद्ध पुरष मणिराम दास  जी महाराज जी का पिछले दिनों 13 सितंबर को प्रात करीब 11 बजे  अचानक निधन हो गया...
Translate »
error: Content is protected !!