नशा तस्कर की करोड़ों की संपती जब्त : टूटोमजारा में 89 कनाल साढ़े पांच मरले जमीन, मकान और ट्रेक्टर

by

गढ़शंकर,5 दिसंबर: पंजाब सरकार की हिदायतों अनुसार नशा तस्करों द्वारा नशा बेचकर बनाई प्रॉपर्टी को जब्त करने संबंधी चलाये अभियान के तहत एसएसपी होशियारपुर सुरिंदर लांबा के दिशा निर्देश पर एसएचओ माहिलपुर इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह जोडा व इंस्पेक्टर प्रभजोत कौर इंचार्ज एंटी ड्रग यूनिट होशियारपुर ने 68 एफ एनडीपीएस एक्ट के तहत बलवीर सिंह उर्फ बीरा पुत्र उमराओ सिंह निवासी टूटोमजारा की नशा बेचकर बनाई गई प्रॉपर्टी जब्त की गई। इस संबंध में इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह जोडा ने बताया कि उक्त नशा तस्कर के खिलाफ नशा तस्करी की 7 केस चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि बलवीर सिंह उर्फ बीरा की 89 कनाल साढ़े पांच मरले जमीन, गांव में बना एक मकान और ट्रेक्टर जिसकी कीमत 1 करोड़ 48 लाख 60 हजार रुपये कीमत बनती है। उन्होंने बताया कि उक्त तस्कर की प्रोपर्टी 68 एफ(2) के तहत कपिटेंट अथार्टी व एडमिनिस्ट्रेटर, एसएएफईएम(फोपा) 1976 और एनडीपीएस नई दिल्ली के अनुसार जब्त की गई है। उन्होंने नशा तस्करों को चेतावनी देते हुए कहा कि खिलाफ ऐसी ही करवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

14 मई को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में अधिकारियों के साथ की बैठक

गांव अलड़ व राजा कलां में सैमीनार के माध्यम से लोगों को कानूनी सहायता के बारे में किया जागरुक होशियारपुर, 24 मार्च: जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम -चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अमरजोत भट्टी...
article-image
पंजाब

ग्रामीण डाक सेवकों द्वारा गढ़शंकर डाकघर के सामने धरना लगाया

गढ़शंकर, 14 दिसम्बर: ऑल इंडिया ग्रामीण डाक सेवक संगठन द्वारा अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की गई है। इसी श्रृंखला तहत गढ़शंकर डिवीजन के सभी ग्रामीण डाक सेवकों द्वारा गढ़शंकर डाकघर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री ने बनौड़े महादेव मंदिर में टेका माथा, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की

रोहित जसवाल।  ऊना, 28 जुलाई। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को सावन मास के पावन अवसर पर चताड़ा स्थित प्राचीन बनौड़े महादेव शिव मंदिर में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छलौनदेवाली गांव के लोगों के लिए शीघ्र बनेगा पुल : प्रतिनिधमंडल को विधायक ने दिया आश्वासन

बद्दी, 28 जून (तारा) : दून विधानसभा की सौडी पंचायत के गांव छलौन्देवाली का एक प्रतिनिधिमण्डल ग्राम पंचायत सौडी के उपप्रधान राजेन्द्र कुमार ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य हेम लता कौंडल व पूर्व प्रधान राम प्रकाश...
Translate »
error: Content is protected !!