नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 18.2 किलो हेरोइन की बरामद

by

चंडीगढ़/अमृतसर : युद्ध नशों विरुद्ध ‘ मुहिम के दौरान सीमा पार से हो रही नशा तस्करी को बड़ा झटका देते हुए पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 18.2 किलो हेरोइन बरामद की है।

यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार नशा तस्कर की पहचान हीरा सिंह उर्फ हीरा, निवासी गांव खैरा, अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने हेरोइन की भारी खेप बरामद करने के साथ-साथ उसकी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (पी बी 02 बी डबल्यू 7803) भी जब्त की है, जिसे वह चला रहा था।

              डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी हीरा सिंह और उसका साथी, जिसकी पहचान कुलविंदर सिंह उर्फ किद्दा, निवासी गांव दाऊके, अमृतसर के रूप में हुई है, पाकिस्तान आधारित नशा तस्कर बिल्ला के संपर्क में थे। उन्होंने कहा कि तस्कर बिल्ला पिछले साल से सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से हेरोइन की बड़ी खेपें भारत भेज रहा था।डीजीपी ने कहा कि आरोपी कुलविंदर सिंह को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले में पिछली कड़ियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए एडीजीपी एएनटीएफ नीलाभ किशोर ने बताया कि एएनटीएफ बॉर्डर रेंज अमृतसर की पुलिस टीमों को पुख्ता जानकारी मिली थी कि आरोपी हीरा सिंह और कुलविंदर सिंह नामक तस्कर पिछले साल से पाकिस्तान आधारित तस्करों से ड्रोन के जरिए हेरोइन की खेपें प्राप्त कर रहे थे।
प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी एएनटीएफ अमृतसर गुरप्रीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने कार्रवाई शुरू की और आरोपी हीरा सिंह को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह हेरोइन की खेप पहुंचाने के लिए मोटरसाइकिल से अपने घर से निकल रहा था। उल्लेखनीय है कि पुलिस टीमों ने उसके कब्जे से 12 पैकेट हेरोइन (प्रत्येक का वजन 1.5 किलो) कुल 18 किलो 227 ग्राम बरामद की है।एडीजीपी ने कहा कि हेरोइन सप्लाई की श्रृंखला को तोड़ने के लिए गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अगली कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में एसएएस नगर स्थित एएनटीएफ थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-सी, 25 और 29 के तहत एफआईआर नंबर 94 दिनांक 10.04.2025 दर्ज की गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारतीय वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टरों द्वारा भरमौर से करियां पहुंचे 524 श्रद्धालु

हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रयासों से भरमौर में फंसे श्रद्धालुओं को मिली निशुल्क हवाई सेवा 29 सितंबर से अब तक लगभग 8000 तीर्थ यात्रियों को मिली निशुल्क परिवहन सुविधा : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ।...
article-image
पंजाब

पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा बरी : ढींडसा और अन्य नेताओं को मूनक की अदालत ने एक मामले में किया बरी

 मूनक : पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा और अन्य नेताओं को मूनक की अदालत ने एक मामले में बरी कर दिया है। गौरतलब है कि वर्ष 2012 में लहरागागा में गागा...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में कांग्रेसी नेताओं ने बैठक कर आगामी विधानसभा चुनावों में स्थानीय कांग्रेसी को हाई कमान से टिकट देने की मांग उठाई

हरवेल सिंह सैनी के नेतृत्व में 21 सदस्यीय समिति बनाने की घोषणा गढ़शंकर, 7 जून : गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेसी नेताओं की बैठक हरवेल सिंह सैनी की अगुवाई में आयोजित बैठक में स्थानीय कांग्रेसी...
article-image
पंजाब

आयुष्मान योजना का दुरुपयोग: पंजाब सरकार ने तीन स्वास्थ्य केंद्र पैनल से बाहर किए, 18 केंद्रों को योजना से किया सस्पेंड

चंडीगढ़ : पंजाब में निजी अस्पताल बकाया राशि जारी न होने के चलते आयुष्मान योजना के तहत इलाज नहीं कर रहे हैं। यही कारण है कि आयुष्मान योजना का दुरुपयोग व इलाज न करने...
Translate »
error: Content is protected !!