नशा तस्कर ने कांस्टेबल की गन छीन ली और पुलिस पर तान दी : थाना प्रभारी ने आरोपी पर फायरिंग कर दी

by
अमृतसर :  पुलिस और एक नशा तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हुआ है। एक दिन पहले मंगलवार को पुलिस ने एक नशा तस्कर को आठ किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था।  बुधवार को पुलिस आरोपी धमेंद्र सिंह उर्फ सोनू निवासी हर्षाछीना को रिकवरी के लिए लेकर गई थी।
                       इस दौरान आरोपी ने कांस्टेबल की गन छीन ली और पुलिस पर तान दी। पुलिस ने उसे चेतावनी दी, लेकिन आरोपी ने पुलिस पर गोली चलाने की कोशिश की। इससे पहले थाना मजीठा रोड के प्रभारी ने आरोपी पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से आरोपी जख्मी हो गया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर तुरंत मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मंगलवार को आठ किलो हेरोइन के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पूछताछ दौरान बताया था कि उसने और भी हेरोइन की और हथियार छुपाए हैं। इसी के तहत बुधवार को पुलिस टीम आरोपी को साथ लेकर रिकवरी करने के लिए गई थी। जब आरोपी झाड़ियों के पीछे मिट्टी खोदने का नाटक कर रहा था तो इसी दौरान उसने मौका पाकर कांस्टेबल की गन छीन ली और पुलिस पर तान दी। आरोपी ने भागने की मंशा से पुलिस पर गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि इससे पहले थाना प्रभारी ने उसे चेतावनी भी। मगर जब आरोपी ने गन नीचे नहीं की और गोली चलाने लगा तो तुरंत थाना प्रभारी ने गोली चला दी और इस दौरान आरोपी जख्मी हो गया।
इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां पर उसका इलाज चल रहा है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि आरोपी कई बार भागने की फिराक के तहत इस तरह से पुलिस को गुमराह करते है। फिलहाल आरोपी अस्पताल में दाखिल है और आगे की जांच की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मातम में बदली खुशियां, 12 जिंदगियां तबाह – एक परिवार पर पड़ी कोहरे की मार

रतिया :  हरियाणा के फतेहाबाद जिले के रतिया में धुंध की वजह से शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ था. इस हादसे में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं. मरने वालों...
article-image
पंजाब

देशवासियों को पड़ रही है बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार की मार : गुरनेक सिंह भज्जल

गढ़शंकर : आज सीपीआईएम तहसील गढ़शंकर की जनरल बाडी की बैठक गोपाल सिंह थांदी की अध्यक्षता में हुई। जिसको जिला सचिव गुरनेक सिंह भज्जल ने कहा कि जिस समय से देश में भाजपा की मोदी...
article-image
पंजाब

यूथ इलेक्शन अंबेसडरों का सम्मान कर जिला प्रशासन ने बढ़ाया हौंसला :   ए.डी.सी ने जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त किए गए यूथ इलेक्शन अंबेसडरों का किया सम्मानित

यूथ इलेक्शन अंबेसडरों को लगातार नौजवानों को मतदान के प्रति जागरुक करने की अपील की,   होशियारपुर जिले ने इस नायाब प्रोग्राम को शुरु कर प्रदेश में कायम की मिसाल होशियारपुर, 29 अप्रैलः  जिला निर्वाचन...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर से बेरोजगारी व गरीबी खत्म करने के लिए उद्योगिक पैकेज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर आऊँगी – निमिषा मेहता।

महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराना होगा मुख्य उद्देश्य। गढ़शंकर – गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे भाजपा उमीदवार निमिषा मेहता ने कहा है कि वह चुनाव के बाद राज्य में भाजपा सरकार बनने...
Translate »
error: Content is protected !!