नशा तस्करी मामले में बड़ी सफलता, 15 ग्राम हेरोइन/स्मैक सहित आरोपी मनोज गिरफ्तार

by

चंडीगढ़ : पुनीत महाजन :आज  14 मई आरोपी मनोज ड्रग क्वीन बाला का बेटा, बाला पहले से बुरैल जेल में न्यायिक हिरासत में बंद चंडीगढ़ पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सेक्टर-39 पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में आरोपी मनोज उर्फ मनोजी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन/स्मैक बरामद की है।
यह कार्रवाई आईपीएस कंवरदीप कौर, W/SSP/UT चंडीगढ़ के निर्देशानुसार, के.एम. प्रियंका, W/SP/City चंडीगढ़ के मार्गदर्शन तथा धीरज कुमार, SDPO/South West की निगरानी में थाना सेक्टर-39 की टीम द्वारा की गई। टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर राजीव कुमार, SHO थाना सेक्टर-39 ने किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी मनोज पुत्र स्वर्गीय गुरदायल निवासी मकान नंबर 606, ग्राउंड फ्लोर, सेक्टर-38A, चंडीगढ़, उम्र 35 वर्ष को केस एफआईआर नंबर 77 दिनांक 13.05.2026 धारा 21 एनडीपीएस एक्ट थाना सेक्टर-39, चंडीगढ़ में गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार SI रविंदर सिंह 1489/CHG थाना-39 अपनी पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर मौजूद थे। इसी दौरान सेक्टर-38A स्थित शांशी मोहल्ला स्टेपिंग स्टोन स्कूल के पास पार्क क्षेत्र में एक व्यक्ति को काबू किया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से बिना किसी लाइसेंस या परमिट के 15 ग्राम हेरोइन/स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान मनोज उर्फ मनोजी के रूप में हुई।
जांच के दौरान आरोपी को 13 मई 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी मनोज ड्रग क्वीन बाला का बेटा है। बाला वर्तमान में मॉडल जेल बुरैल, चंडीगढ़ में न्यायिक हिरासत में बंद है।
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड इस प्रकार है:
1. एफआईआर नंबर 226 दिनांक 31.07.2016 धारा 20 एनडीपीएस एक्ट थाना-39 चंडीगढ़ — 6 जुलाई 2022 को माननीय अदालत द्वारा दोषी करार।
2. एफआईआर नंबर 100 दिनांक 15.04.2019 धारा 21 एनडीपीएस एक्ट थाना-39 चंडीगढ़ — 7 जुलाई 2022 को अदालत द्वारा एक माह की सजा व 1000 रुपये जुर्माना।
3. एफआईआर नंबर 76 दिनांक 17.05.2020 धारा 188, 269 आईपीसी थाना-39 चंडीगढ़।
आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हरमीत सिंह संधू का आम आदमी पार्टी में शामिल होना: पंजाब की राजनीति में नया मोड़

चंडीगढ़: पंजाब की राजनीतिक हलचल के बीच, शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख नेता और तरनतारन से तीन बार विधायक रह चुके हरमीत सिंह संधू ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी  में शामिल होने की...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में ‘डिजिटल वेल-बीइंग: सोशल मीडिया और युवाओं का मानसिक स्वास्थ्य’ पर एक लेकचर आयोजित

गढ़शंकर । बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज के शिक्षा विभाग ने मनोचिकित्सा सेल के सहयोग से प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा के नेतृत्व में ‘डिजिटल वेल-बीइंग: सोशल मीडिया और युवाओं का मानसिक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

RSS को आत्मचिंतन करना चाहिए कि क्या उसे ‘हाइब्रिड’ BJP मंजूर : उद्धव ठाकरे

नई दिल्ली :  शिवसेना(यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन इसलिए तोड़ दिया कि वह उसके हिंदुत्व के संस्करण से सहमत नहीं थे। ठाकरे ने राष्ट्रीय...
Translate »
error: Content is protected !!