नशा प्रवृत्ति को लेकर आए आंकड़े गंभीर चिन्तन का विषय , किशोरों में बढ़ रही इस प्रवृत्ति पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए सर्वप्रथम अभिभावकों को सतर्क रहने की आवश्यकता : एसडीएम विश्वमोहन देव चैहान

by

पंचायत प्रतिनिधि मेरा मोहल्ला नशामुक्त मोहल्ला का लें प्रण: विश्वमोहन
ऊना 9 जून – ज़िला ऊना में युवाओं में बढ़ रही नशावृत्ति की प्रवृत्ति की रोकथाम के लिए चलाए गए नशामुक्ति अभियान में पंचायत प्रतिनिधियों को रचनात्मक सहयोग के लिए अग्रणी भूमिका निभानी होगी, जिसे वह अपने मोहल्ले से आरम्भ करें। यह बात एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चैहान ने इस अभियान को धरातल पर लाने के लिए ऊना उपमंडल के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता के दौरान कही।
एसडीएम ने कहा कि इस अभियान के तहत ऊना उपमण्डल में दो-दो पीएचसी व सीएचसी में ड्रग एडिक्ट के उपचार व परामर्श ओपीडी शुरू करने के लिए चिकित्सकों को एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा पंाच दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त उपमण्डल के सभी शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों को भी इस अभियान के साथ जोड़ा जाएगा तथा प्रत्येक संस्थान से एक शिक्षक को नशामुक्ति अभियान के तहत प्रशिक्षित किया जाएगा जो स्कूल स्तर पर बच्चों को नियमित रूप से जागरुक करेेंगे। उन्होंने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं और धार्मिक संस्थाओं को भी इस अभियान में शामिल किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ज़िला ऊना में नशावृत्ति को लेकर आए आंकड़े गंभीर चिन्तन का विषय है तथा जब तक समाज के हर वर्ग का सहयोग नहीं मिलता, पुलिस व प्रशासन अकेले इस पर अंकुश नहीं लगा सकती। किशोरों में बढ़ रही इस प्रवृत्ति पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए सर्वप्रथम अभिभावकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अभिभावक नशावृत्ति को चरित्र दोष नहीं, बल्कि एक बीमारी के रूप लें और इससे बच्चों को दूर रखने के लिए नशा मुक्त अभियान को अपने घर से शुरू करें। उन्होंने अभिभावकों से भी आहवान किया कि वे अपने बच्चे की दिनचर्या और व्यवहार में आने वाले बदलावों पर भी नज़र रखें।
बैठक में डीएसपी अजय ठाकुर ने कहा कि नशाखोरी एक सामाजिक कुरीति की तरह पैर पसार रही है तथा इसकी रोकथाम के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी भूमिका तय करनी होगी। उन्होंने ज़िलावासियों से आह्वान किया कि इस कुरीति के उन्मूलन के लिए अपने परिवार से इस अभियान को आरम्भ करके समाज को भी प्रेरित करें तथा ज़िला पुलिस का भी सहयोग करें।
बैठक में रिसोर्स पर्सन नशामुक्ति अभियान विजय कुमार व पंकज पंडित, बीएमओ डाॅ. रामपाल शर्मा, सीडीपीओ कुलदीप दयाल, ज़िला खेल अधिकारी चन्द्रमोहन शर्मा, कार्याकारी अधिकारी नगर परिषद् संदीप कुमार, बीडीओ केएल वर्मा, तहसीलदार एचसी चैधरी के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी व शिक्षण संस्थानों के प्रिंसीपल ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सोलन में 175 करोड़ का सहकारी घोटाला : 21 पदाधिकारियों-एजेंटों पर दर्ज किया मामला

एएम नाथ। सोलन :  सोलन शहर में एक और बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है। हिमाचल प्रदेश में 2016 से सक्रिय ह्यूमन वेलफेयर मल्टी-स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड पर हजारों निवेशकों के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डलहौजी -खजियार मार्ग पर खाई में समाई गाड़ी, गुरदासपुर के सैलानी की मौत

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेजा शव एएम नाथ। चम्बा :   डलहौजी-खजियार मार्ग पर रविवार को कार के गहरी खाई में जा गिरने से एक पर्यटक की मौत हो गई। मृतक की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में कार ने स्कूटी को मारी टक्कर:एक युवक की चंडीगढ़ पीजीआई ले जाते वक्त मौत, 2 गंभीर घायल

ऊना : हिमाचल के ऊना के समूरकलां में कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से नवजोत निवासी कुरियाला की पीजीआई चंडीगढ़...
article-image
पंजाब , समाचार

कायाकल्प सर्टिफिकेट ऑफ अवार्ड में होशियारपुर जिले के बेहतरीन प्रदर्शन पर डिप्टी कमिश्नर ने एसएमओज को किया सम्मानित

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लोगों तक और बेहतरीन ढंग से स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए किया प्रेरित डिप्टी कमिश्नर ने मासिक बैठक के दौरान अलग-अलग विभागों के कार्यों को समीक्षा की चुने गए...
Translate »
error: Content is protected !!