नशा मुक्त ऊना अभियान के लिए महिला मंडल करेगी हर-घर दस्तक अभियान के तहत हर घर का रुख

by

हरोली, 12 सितंबर – नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत हरोली ब्लॉक में उपमंडल अधिकारी विशाल शर्मा की अध्यक्षता में महिला मंडलों की बैठक की गई। बैठक में उप मंडलाधिकारी ने बताया कि हर घर दस्तक अभियान के तहत महिला मंडल पंचायत टास्क फोर्स का अहम हिस्सा बनेगी और हर घर में जाएंगे तथा लोगों को नशे खिलाफ़ पंचायत स्तर पर नशा मुक्त ऊना अभियान द्वारा दी गई ट्रेनिंग के आधार पर लोगों को जागरूक करेंगे।
उन्होंने बताया कि महिला मंडल महिलाओं के हित के लिए कार्य करते है साथ ही साथ अब नशे से जुड़ी कुरूतियों को दूर करने में मदद करेंगे एवं हर महिला से इस विषय के बारे में जागरूकता लेकर आयेंगे तथा जरूरी सहायता एवं रास्ता भी उपलब्ध कराएंगे। इस अभियान के तहत पंचायत के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के बच्चे भी अहम जिम्मेदारी निभाएंगे जो लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करेंगे। उन्होंने बताया कि गांव स्तर पर ऐसी जगह का चयन करेंगे जहां पर नशे का सेवन किया जाता है उस जगह को नशा मुक्त घोषित किया जायेगा और सीएचसी या पीएचसी के माध्यम से उपचार उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो नशे से लड़कर जीत चुके हैं उन लोगों को इस अभियान के अंतर्गत आगे लाया जाएगा ताकि अन्य लोगों को इससे प्रेरित करके नशे से छुटकारा दिलाया जा सके। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस भी अपना पूरा सहयोग देगी। उन्होंने बताया कि ड्रग फ्री हिमाचल ऐप के माध्यम से भी लोगों को इसके उपयोग की जानकारी दी जाएगी ताकि नशे से होने वाली गतिविधियों के ऊपर नकेल कसी जा सके।
इस बैठक में एलएस ईओ अधिकारी धरा जोशी, वरिष्ठ सहायक प्रगति अधिकारी रजनीश खन्ना, और नशा मुक्त ऊना अभियान के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर जयेंद्र हीर और सतपाल रणावत, संदीप व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डबल मर्डर : बाप-बेटे को बदमाशों ने दिनदहाड़े मारी गोली …. गोली मरने वाले आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस

मुक्तसर :   मलोट क्षेत्र के पास अबुल खुराना गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब दिनदहाड़े एक पिता और पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह सनसनीखेज घटना 19 अप्रैल को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत नए निशुल्क एलपीजी कनेक्शन किए जाएंगे जारी : DC कुल्लू तोरूल एस. रवीश

एएम नाथ।  कुल्लू :  उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस. रवीश ने जानकारी देते हुए बताया कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MOP&NG), भारत सरकार के निर्देशानुसार जिला कुल्लू में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (PMUY) के प्रभावी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ईवीएम व वीवीपेटस की एफएलसी (फंक्शनलटी जांच) के विषय में बैठक आयोजित

ऊना, 11 सितम्बर – भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार जिला मुख्यालय ऊना में आगामी 18 सितंबर 2023 को ईवीएम व वीवीपट्स की एफएलसी (फंक्शनलटी जांच) आरंभ होने जा रही है यह जानकारी उपायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10 गारंटियां पूरी नहीं कर पाई कांग्रेस, अब नए जिलों के गठन की बातें कर रहे मुख्यमंत्री : जय सिंह

प्रदेश पर 1.10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज, कर्मचारियों-पेंशनरों की देनदारियां लंबित डिपो में खराब आटे की आपूर्ति पर भी उठाए सवाल एएम नाथ। चंबा : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं वरिष्ठ एडवोकेट जय...
Translate »
error: Content is protected !!