नशा मुक्त ऊना अभियान को सफल बनाने में पंचायत टास्क फोर्स निभा रही अहम भूमिका – मुकेश ठाकुर

by

ऊना, 18 नवम्बर – नशा मुक्त ऊना आभियान के अंतर्गत हरोली ब्लॉक की ग्राम पंचायत सलोह में हर घर दस्तक आभियान का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी मुकेश ठाकुर ने किया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत नशे को न और जिंदगी को हां का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया। मुकेश ठाकुर ने बताया कि बहुत से लोग जानकारी के अभाव के कारण नशे से पीड़ित लोगों का नशे से बचाव नहीं कर पाते हैं। इसलिए जिला प्रशासन ने हर घर दस्तक अभियान को चलाया है कि नशे से कैसे बचाव किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के हर घर दस्तक अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि हमें बच्चों के ऊपर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों बारे जागरूक करना बेहद जरूरी है ताकि बच्चे नशे से दूर रह सके।
अभियान के तहत ग्राम पंचायत सलोह टास्क फोर्स ने घर-घर जाकर लोगों तक जिलाधीश का संदेश पत्र पहुंचाया। उन्होंने कहा कि इस अभियान में आंगनवाडी कार्यकर्ता व आशा वर्कर भी अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी को नशे से संबंधित जानकारी चाहिए तो वे नशा मुक्त ऊना आभियान के हेल्प लाइन नंबर 94180-64444 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि यदि कोई आपके आस पास नशे का सेवन या नशे का कारोबार कर रहा है तो आप ड्रग फ्री हिमाचल ऐप पर इसकी जानकारी दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि आप अगर इस ऐप के जरिए किसी की जानकारी देते हो तो आपकी आइडेंटिटी को गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपना ध्यान खेलकूद प्रतियोगिताओं पर केंद्रित करना चाहिए ताकि नशे जैसी गतिविधियों से बचा जा सके।
इस अभियान की जानकारी देते हुए ब्लॉक कॉर्डिनेटर ने बताया कि अब इस बीमारी से लड़ने के लिए हमारे ब्लॉक के डॉक्टर भी अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि अब हमारे हॉस्पिटल में इस बीमारी का इलाज शीघ्र ही शुरु किया जायेगा जिससे कि लोग नशे जैसी बीमारी का इलाज करवा पायेंगे। इसलिए उन्होंने लोगों से अपील की कि वह ये जानकारी अधिक से अधिक लोगों के साथ सांझा करें। उन्होंने कहा कि हमें इस अभियान में एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है।
इस अभियान में प्रधान अनीता जसवाल, पूर्व प्रधान परमजीत सिंह जसवाल, सचिव राधे कृष्ण, डॉक्टर सुधि कौशल, बीडीसी परवेश कुमारी, सीमा जसवाल, वार्ड पंच कांता देवी, सुलोचना, संतोष, नेहा ठाकुर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर्स सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वालामुखी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आवासीय भवन का लोकार्पण : ग्रामीण स्वास्थ्य संस्थानों में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं: संजय रत्न

ज्वालामुखी/ तलवाड़ा(राकेश शर्मा) विधायक संजय रत्न ने कहा कि प्रदेश सरकार धरातल पर स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत कर सभी के लिए बेहतर और सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित कर रही है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य...
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई ऊना के कैंपस प्लेसमेंट ड्राईव में 90 छात्रों का हुआ चयन

ऊना : आईटीआई ऊना में मैसर्ज माइल स्टोन गियर्स प्राइवेट लिमिटेड बद्दी, मैसर्ज हिम टैक्नोफोर्ज लिमिटेड व मैसर्ज औकाया बैटरी एवॅं ओकाया पावर बद्दी द्वारा आईटीआई प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यार्थियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सूर्य किरण एरोबेटिक टीम के 9 विमानों के करतबों ने किया आश्चर्यचकित : वायु सेना के एयर शो के दूसरे दिन भी उमड़े हजारों लोग

हवा में कलाबाजियों और अलग-अलग फॉर्मेशन्स से दिखाया अदभुत कौशल एएम नाथ। सुजानपुर 26 मार्च। भारतीय वायु सेना की विश्व प्रसिद्ध सूर्य किरण एरोबेटिक टीम द्वारा सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा के मैदान के ऊपर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना को प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र बनाने का लक्ष्य – हर्षवर्धन चैहान

ऊना में हर्षोउल्लास से मनाया गया जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने किया ध्वज़ारोहण ऊना, 15 अप्रैल: जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान की अध्यक्षता में राजकीय...
Translate »
error: Content is protected !!