नशा मुक्त भारत अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन बनाया जाए सुनिश्चित

by

नशे के हॉटस्पॉट स्थलों में त्वरित कार्रवाई करें अधिकारी

तंबाकू उत्पादों के खुदरा व्यापारियों को 15 अक्तूबर तक करवाना होगा पंजीकरण : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर सभी संबंधित विभागीय अधिकारी कार्य योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित बनाएं।
साथ में उन्होंने यह निर्देश भी दिए की नशे के संभावित हॉटस्पॉट स्थलों को चिन्हित कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित बनाई जाए।
उपायुक्त आज जिला समन्वय समिति तथा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे ।


मुकेश रेपसवाल ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जानकारी एवं जागरूकता गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि माह अक्तुबर तक ज़िला के सभी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों को आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाए।
उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में स्वास्थ्य, शिक्षा तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों की सहभागिता से नशा विरोधी जागरूकता सामग्री तैयार करने को एक समिति गठित करने के भी निर्देश दिए।


उपायुक्त ने विशेष रूप से विद्यार्थियों में जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए नशे की घातक प्रवृत्ति को त्याग चुके युवाओं को ‘ड्रग चैंपियन’ के रूप में चुनने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों का व्हाट्सएप ग्रुप तैयार करने को भी कहा।
उपायुक्त ने सभी उपमंडल दंडाधिकारी नागरिक (एसडीएम) को 15 अक्तूबर तक तंबाकू उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत अपने अधिकार क्षेत्र में सिगरेट, बीड़ी एवं अन्य तंबाकू उत्पादों के खुदरा व्यापारियों के पंजीकरण प्रक्रिया को पूर्ण करने तथा प्रतिबंध खुली बीड़ी-सिगरेट की बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
साथ में उन्होंने निर्धारित नियमों के उल्लंघन की अवस्था में आवश्यक कार्रवाई भी सुनिश्चित करने को कहा।
मुकेश रेपसवाल ने उप मंडल भटियात के अंतर्गत प्रस्तावित नशा मुक्ति केंद्र के भवन की आवश्यक मरम्मत को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त ने इस दौरान जिला समन्वय समिति बैठक की अध्यक्षता की तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में उपायुक्त, राज्य कर एवं आबकारी नूतन महाजन ने अवगत किया कि जिले में 813 अधिकृत एवं अनाधिकृत परिसरों का औचक निरीक्षण किया गया तथा नियमों के उल्लंघन करने वालों से 1 लाख 65 हजार रुपये जुर्माने के रूप में वसूल किए गए।
उन्होंने इस दौरान अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री की प्रभावी रोकथाम को लेकर भी उठाए जा रहे विभागीय कदमों की जानकारी साझा की।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हितेश लखनपाल, एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती, जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. करण हितेषी एवं विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। जबकि एसडीएम, भटियात, डलहौजी,तीसा, भरमौर एवं डीएसपी चुवाड़ी तथा डलहौजी वर्चुअल रूप से बैठक में शामिल हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक नीरज नैय्यर ने ग्राम पंचायत पधर साहो में सामुदायिक भवन व खेल परिसर की रखी आधारशिला

70 लाख की लागत से निर्मित होगा जजरेड से सनोटी संपर्क मार्ग : नीरज नैय्यर एएम नाथ। चम्बा :  विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का आधार हैं। खेलों...
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा और चंबा जिला से चयनित अग्निवीरों का परिणाम घोषित

कांगड़ा : सेना भर्ती कार्यालय, पालमपुर के भर्ती निदेशक कर्नल मनिष शर्मा (सेना मेडल) ने प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया कि *अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी और अग्निवीर ट्रेड्समैन* ऑनलाइन लिखित परीक्षा व...
हिमाचल प्रदेश

60 भेड़-बकरियों की मौत : नरवाना पंचायत की रिडू पहाड़ी पर बिजली गिरने से

देहरा: देहरा विधानसभा क्षेत्र की पंचायत भटहेड़ के भेडी गांव में बुधवार रात करीब 11 बजे बिजली गिरने से गोशाला आग लग गई। गोशाला में बंधी भैंस झुलस गई और उसका बच्चा जिंदा जल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समरहिल हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों से स्वास्थ्य मंत्री ने की मुलाकात

शिमला 20 अगस्त – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ धनीराम शांडिल ने आज यहां समरहिल के शिव बावड़ी हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों से मुलाकात की और उनके प्रति गहरी...
Translate »
error: Content is protected !!