नशा मुक्त भारत अभियान को जन-आंदोलन बनाने के लिए सभी विभाग मिलकर करें कार्य …. कुलवंत सिंह पोटन

by

राकेश शर्मा,  देहरा/तलवाड़ा :  नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) के अंतर्गत जिला कार्ययोजना के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से आज विकास खंड कार्यालय देहरा के सभागार में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन तहसील कल्याण अधिकारी देहरा , ईरा फाउंडेशन खुंडियां एवं डे-केयर सेंटर के सहयोग से किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता एसडीएम देहरा कुलवंत सिंह पोटन ने की।

इस दौरान एसडीएम कुलवंत सिंह पोटन ने कहा कि नशा आज समाज के समक्ष एक गंभीर चुनौती बन चुका है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के लिए सभी विभागों को समन्वित प्रयास करते हुए जागरूकता गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाना होगा।

उन्होंने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए परिवार, विद्यालय, पंचायतों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के साथ नियमित संवाद बनाए रखने तथा उनकी गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि नशे की लत से प्रभावित व्यक्तियों को सामाजिक तिरस्कार नहीं, बल्कि उचित मार्गदर्शन, उपचार एवं पुनर्वास की आवश्यकता होती है। उन्होंने विकास खंड अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम सभाओं, पंचायत स्तरीय बैठकों तथा अन्य सामुदायिक कार्यक्रमों में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नियमित जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

कार्यशाला में ईरा फाउंडेशन खुंडियां एवं डे-केयर सेंटर के प्रतिनिधियों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से नशा मुक्त भारत अभियान की कार्ययोजना, नशे के दुष्प्रभाव, बचाव के उपाय तथा पुनर्वास की प्रक्रिया पर
विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही विभागीय समन्वय एवं सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
कार्यशाला के दौरान तहसील कल्याण अधिकारी ने एसडीएम को अवगत करवाते हुए कहा कि पिछले कल विभाग द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय वाथू टिपरी और बाबा कांशीराम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भी एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिस दौरान उपस्थित बच्चों को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण व जागरूक किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नशा मुक्त भारत की शपथ ग्रहण कर अपने-अपने कार्यक्षेत्र में जन-जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार हरिपुर , तहसील कल्याण अधिकारी विपुल कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, ईरा फाउंडेशन खुंडियां व डे-केयर सेंटर के प्रतिनिधि तथा वरिष्ठ नागरिक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

30 सितंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने पर मिलेगी 10% छूट

रविवार को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक खुले रहेंगे प्रॉपर्टी टैक्स काउंटर होशियारपुर/दलजीत अजनोहा   नगर निगम आयुक्त ज्योति बाला मट्टू ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय सरकार विभाग, पंजाब की ओर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

6 दिनों से बोरवेल में फंसी चेतना – मां बोली-मेरी बच्ची तड़प रही : जल्द आएगी बाहर , सुरंग खोदने नीचे उतरे जवान

कोटपूतली :  राजस्थान के कोटपूतली में 700 फीट गहरे बोरवेल में फंसी तीन साल की चेतना को आज छठवां दिन है। मासूम बच्ची 120 फीट की गहराई पर एक हुक से लटकी हुई है।...
हिमाचल प्रदेश

परिवार के लिए काल बनी अंगीठी : दंपत्ति व 2 माह के बच्चे की मौत, 1 की हालत गंभीर

एएम नाथ। तरनतारन : जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। हरिके पट्टन कस्बे के नजदीक अलीपुर गांव में कड़ाके की ठंड से बचने के लिए जलाई गई अंगीठी एक परिवार के...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पांवटा साहिब में आयोजित राष्ट्रीय अंडर-14 वॉलीबॉल चैंपियनशिप के समापन समारोह की उद्योग मंत्री ने अध्यक्षता की

उत्तर प्रदेश ने उत्तराखंड को 3-0 से हरा कर फाइनल मुकाबला किया अपने नाम एएम नाथ।  नाहन, 09 जनवरी। उद्योग, संसदीय कार्य एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज जिला सिरमौर के पीएम...
Translate »
error: Content is protected !!