नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र भुंतर व आदर्श जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र कुल्लू का DC तोरुल एस रवीश ने किया निरीक्षण

by
कुल्लू,  17 फरवरी :   उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आज भून्तर स्थित एकीकृत नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि भुंतर स्थित एकीकृत नशा मुक्ति एवं पुर्नवास केंद्र प्रदेश का एकमात्र केंद्र है जहां नशे की आदत से पीड़ित महिलाओं के ईलाज के लिए 15 बेड की ब्यबस्था है । इसके अलावा 19 बिस्तरों का पुरुष वार्ड भी है जहां विशेषज्ञ चिकित्सको स्वास्थ्य जांच सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है।
उन्होंने ने इस दौरान यहां आने वाले मरीजों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की तथा कहा कि भुंतर स्थित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में रोगियों को हर संभव बेहतरीन सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे ।उन्होंने कहा कि यहां आने वाले मरीजों को प्रशिक्षण प्रदान की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिये ताकि यहां से इलाज व स्वास्थ्य लाभ के उपरांत मरीज भविष्य में अपना रोजगार आरंभ कर सके। उन्होंने केंद्र में ओपन जिम स्थापित करने के भी निर्देश दिए तथा कहां की यहां आने वाले मरीजों के मनोरंजन व शारीरिक विकास के लिए खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी ।उन्होंने नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में और अधोसंरचना एवं आधारभूत सुविधाएं सृजित करने के भी निर्देश दिये।
उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने इसके उपरांत क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू स्थित आदर्श जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। तथा केंद्र द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी हासिल की। उन्होंने बच्चों में बीमारी की शीघ्र पहचान करने पर बल दिया ताकि पीड़ित बच्चों का समय पर उपचार आरम्भ कर उन्हें पूर्ण रूप से स्वस्थ किया जा सके।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त एवं जिला रेडक्रास सोसायटी के कोषाध्यक्ष शशिपाल नेगी, सीएमओ डॉ नागराज पवार ,लोक निर्माण विभाग एस ई मैकेनिकल गिरधारी लाल ठाकुर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव विनोद मोदीगिल ,डॉ वैद्य अन्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भरमौर से अब तक सुरक्षित निकाले गए 15000 के करीब श्रद्धालु : श्री मणिमहेश यात्रा के 114 श्रद्धालुओं को भरमौर से चंबा तक निशुल्क उपलब्ध करवाई गई हवाई सेवा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

लगभग 7000 श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई गई निशुल्क परिवहन सेवा एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भरमौर से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शोभा यात्रा के साथ हुई शाहपुर दशहरा उत्सव की शुरूआत : आयुष मंत्री ने किया राम मंदिर शाहपुर का भूमिपूजन और प्रदर्शनियों का अवलोकन

एएम नाथ। धर्मशाला, 9 अक्तूबर। शाहपुर का जिला स्तरीय दशहरा मेले का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। आयुष मंत्री यादविंदर गोमा ने शोभा यात्रा की अध्यक्षता करते हुए उत्सव में बतौर मुख्यातिथि...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

ढगवार दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र से 35,000 किसान होंगे लाभान्वितः मुख्यमंत्री

संयंत्र को पूरी तरह से राज्य वित्तपोषित करेगाः मुख्यमंत्री एएम नाथ।  कांगड़ा  :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के ढगवार में 1.50 लाख लीटर प्रतिदिन (एलएलपीडी) क्षमता वाले अत्याधुनिक दुग्ध...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ऊना के अघलौर में 10 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना का किया शिलान्यास : वित्तीय संसाधन जुटाएंगे, प्रदेश को आत्मनिर्भर भी बनाएंगेः मुख्यमंत्री

कुटलैहड़ :   मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अघलौर में 10 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना का शिलान्यास किया। यह सौर ऊर्जा परियोजना 19 हेक्टेयर क्षेत्रफल में तीन...
Translate »
error: Content is protected !!