नशामुक्त ऊना अभियान के तहत सिहांणा पंचायत ने कहा नशे को न जिन्दगी को हां – परवेश रत्न

by
ऊना, 6 अक्तूबर – नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिहांणा में हर घर दस्तक अभियान चलाया गया जिसमें नशे को न जिन्दगी को हां का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया। नायब तहसीलदार परवेश रत्न ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में जानकारी के अभाव में कई बार लोग नशे से बचाव के तरीकों से अवगत नही होते हैं जिसकी वजह से आम लोग नशे से पीड़ित अपने लोगों का नशे से बचाव नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने हर घर दस्तक अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को नशे के दुष्प्रभावों बारे जागरूक करना है।
परवेश रत्न ने कहा कि हमें अपने बच्चों के ऊपर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव और उसके परिणामों की जानकारी देकर जागरूक करना जरूरी है ताकि बच्चे नशे से दूर रह पाएं। परवेश रत्न ने स्वयं नशामुक्त ऊना अभियान के हर घर दस्तक अभियान को आगे बढ़ाने के लिए कदम उठाया है उनके साथ स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान सुनील कुमार ने पंचायत टास्क फोर्स के सदस्यों के साथ घर-घर जाकर दस्तक दी और लोगों से अपील की कि नशामुक्त अभियान में जुड़कर समाज और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करें।
इस मौके पर उप प्रधान मनजीत पंचायत मेंबर ब्रह्म दास, कुसुम लता, प्रमिला, मनोज, उर्मिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन, अंजना आशा कार्यकर्ता समीना, पुष्पा , नशामुक्त ऊना अभियान की टीम से बंगाणा ब्लॉक के मुख्य समन्वयक सतपाल रणावत, महिला मंडल और स्थानीय लोग आदि उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

घर बुलाकर बनाती थी संबंध – रिकॉर्ड करती थी वीडियो.फिर शुरू होता था असली कांड, हिमानी मर्डर केस में भयंकर खुलासा

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की बाहरी जिला पुलिस और हरियाणा की सांपला पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर बहादुरगढ़ से सचिन (30) को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोबाइल एसेसरीज की दुकान चलाता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत और पूर्व सीएम जयराम ठाकुर भीमाकाली मंदिर में पूजा की

मंडी : मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और अभिनेत्री कंगना रणौत कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने पार्टी कार्यालय पहुंची। कंगना रणौत मंडी में पार्टी मीटिंग के लिए पहुंची। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना और हमीरपुर के एसपी सहित 9 आईपीएस – 25 एचपीएस अफसरों का भी तबादला : आईजीपी विमल गुप्ता को आईजी स्टेट विजिलेंस और एंटी क्रप्शन ब्यूरो

एएम नाथ। शिमला :   लोकसभा चुनाव से पहले ऊना और हमीरपुर जिला के पुलिस अधीक्षकों सहित 9 आईपीएस और 25 एचपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। गृह विभाग जारी अधिसूचना जारी मुताबिक आईपीएस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक डीएस ठाकुर ने लिया ग्वालू और करवाल में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा

एएम नाथ। चम्बा : डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विधायक डीएस ठाकुर ने शुक्रवार को ग्वालू और करवाल पंचायत में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि ग्वालू और करवाल...
Translate »
error: Content is protected !!