नशीली गोलियां खाने और गांजा पीने के आरोप में चार युवक गिरफ्तार

by

गढ़शंकर, 18 अक्टूबर। गढ़शंकर पुलिस ने नशीली गोलियों और गांजे के सेवन के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार युवकों में साहिल उर्फ शाली निवासी डोगरपुर और गुरविंदर सिंह उर्फ गिंडी निवासी चक हाजीपुर, थाना गढ़शंकर शामिल हैं। इन दोनों पर नशीली गोलियों के सेवन का आरोप है। वहीं, शवन पुत्र करमचंद निवासी डडू माजरा-38 पश्चिम, चंडीगढ़ और अविनाश पुत्र मोहन निवासी गांव गोचर, थाना नूरपुर बेदी, जिला रूपनगर पर गांजा सेवन करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, एएसआई सुखविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ चेकिंग के दौरान गांव देनोवाल खुर्द की बस्ती सैंसिया पहुंचे। वहां पोल्ट्री फार्म के पास एक खाली मैदान में चार युवक बैठे दिखाई दिए। पुलिस को अपनी ओर आते देखकर साहिल और गुरविंदर सिंह ने कथित तौर पर अपने हाथों में रखी नशीली गोलियां खा लीं।

इसी दौरान उनके साथ बैठे अन्य दो युवक गांजे का सेवन कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, उनके मुंह से धुआं निकल रहा था। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपनी पहचान शवन और अविनाश के रूप में बताई तथा गांजा सेवन करने की बात स्वीकार की।

गढ़शंकर पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पराली का खेतों में ही मशनरी के माध्यम से सही प्रबंधन करें किसान : धान की पराली जलाने के रुझान को रोकने के लिए प्रशासन वचनबद्ध— एसडीएम बैंस

एस.डी.एम ने होशियारपुर व गढ़शंकर के कृषि अधिकारियों के साथ की बैठक होशियारपुर, 23 सितंबर: एस.डी.एम होशियारपुर व गढ़शंकर प्रीतइंदर सिंह बैंस ने कहा कि होशियारपुर व गढ़शंकर उपमंडल में धान की पराली जलाने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कुराली के प्रॉपर्टी डीलरों पर केस दर्ज : हिमाचल के लोगों से 15 करोड़ की ठगी का आरोप

एएम नाथ। मोहाली :  खरड़ पुलिस ने कुराली के दो प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश के निवासियों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने हेम...
article-image
पंजाब

होशियारपुर शहर के विकास के लिए पंजाब सरकार नहीं छोड़ेगी कोई कमी: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम होशियारपुर की हाउस की बैठक में लिया हिस्सा शहर वासियों को बुनियादी सुविधाएं देने के लिए नगर निगम होशियारपुर तत्पर: मेयर सुरिंदर कुमार होशियारपुर, 07 अगस्त: कैबिनेट मंत्री ब्रम...
article-image
पंजाब

जस्सी डगम फोटोग्राफर एसोसिएशन गढ़शंकर के बने अध्यक्ष

गढ़शंकर, 6 जुलाई: गुरुद्वारा सिंह सभा गढ़शंकर में पंजाब फोटोग्राफर एसोसिएशन यूनिट गढ़शंकर की बैठक हुई। बैठक में बलवीर सिंह जस्सी डघाम जस्सी स्टूडियो गढ़शंकर को सर्वसमति से एसोसिएशन गढ़शंकर यूनिट का अध्यक्ष चुना...
Translate »
error: Content is protected !!