नशे की ओवरडोज से मौत : लत ऐसी लगी कि बेच दिया घर का सारा सामान

by
फिरोजपुर : पंजाब सरकार व पंजाब पुलिस नशे के खात्मे के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चला रही है। वहीं दूसरी तरफ नशे से मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। फिरोजपुर से जो घटना सामने आई है वह हैरान कर देनी वाली है।  फिरोजपुर में नशे की ओवरडोज से सात बेटियों के पिता की मौत हो गई। पिता की मौत से घर पर मामत छा गया है। घरवालों का रो-रोकर बूरा हाल है। मृतक की बेटियों के आंसू रुक नहीं रहे हैं।
घटना फिरोजपुर के गांव झोक हरिहर की है। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन पर भी सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि गांव में नशा का कारोबार जोर शोर से हो रहा है। युवा ही नहीं बच्चे भी नशे के दलदल में धंसते जा रहे हैं। वहीं मंगलवार को सात बेटियों की मौत की घटना के बाद गांव नशे का धंधा किस कदर फल फूल रहा है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
सात बेटियों के पिता राजू की मौत की घटना से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने बताया कि राजू नशे का आदी हो चुका था। उसने की लत पूरी करने के लिए घर की ईंटें, दरवाजे, खिड़कियां और यहां तक कि नल की टूटियां तक बेच दी थी। मृतक राजू मजदूरी करता था। राजू को जब नशे की तोड़ लगती थी और उसके पास रुपये नहीं होते थे। इसलिए वह घर का सामान बेच देता था। घर के हालात यह हो गए थे कि परिवार का गुजारा भी मुश्किल हो रहा था।
मृतक राजू के परिजनों का कहना है कि गांव में नशा खूब बिक रहा है। इसी वजह से राजू भी नशा करने लगा और फिर आदी हो गया। नशे के दलदल में फंसकर उसने अपनी जिंदगी तबाह कर दी। अब परिवार का गुजारा कैसे चलेगा और बच्चों और पत्नी का क्या होगा। ऐसे कई सवाल परिवार के सामने खड़े हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर हलके का विकास योजनाबद्ध तरीके से करवाकर हलके को पंजाब का माडल हलका बनाया जाएगा :अमरप्रीत लाली

गढ़शंकर शहर में सौ प्रतिशत सीव्रेज का काम, पार्को व यातायात समस्या से निजात दिलाने के लिए बनाया जाएगा वाईपास ईलाके में युवाओं को रोजगार का प्रबंध करने के लिए कंडी व बीत ईलाके...
article-image
पंजाब

पंजाब में 5.5 लाख मीट्रिक टन खाद की जरूरत : भगवंत मान ने कहा कि पंजाब को डीएपी खाद का उसका हिस्सा नहीं मिल रहा – सीएम भगवंत मान

 चंडीगढ़।  पंजाब में डीएपी खाद का संकट लगातार बरकरार है। पंजाब सरकार के कृषि विभाग ने केंद्र को कई बार पत्र लिखकर इस बारे बता चुका है। वहीं, अब प्रदेश में डीएपी खाद की...
article-image
पंजाब

माहिलपुर मंडी के लिए 1 करोड़ 18 लाख 65 हजार रुपये मंजूर -किसानों की हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा : रौड़ी

माहिलपुर ,  10 जुलाई:  माहिलपुर स्थित दाना मंडी के किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए विधायक एवं डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने फड़ नंबर एक...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज की एम.एससी. कैमिस्ट्री की छात्रा रमणदीप ने पंजाब यूनिवर्सिटी की मेरिट सूची में हासिल किया तीसरा स्थान

गढ़शंकर :  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रहे पोस्ट ग्रेजुएट स्तर के एम.एससी. कैमिस्ट्री पाठ्यक्रम के दूसरे सेमेस्टर के घोषित परिणाम में छात्रा रमणदीप ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की मेरिट सूची...
Translate »
error: Content is protected !!