नशे की ओवरडोज से युवक की मौत

by

लुधियाना: नशे की ओवरडोज से युवक की मौत हो गई। उक्त युवक का पिछले 2 महीने से उसका उपचार चल रहा था, युवक नशा करने का आदी बताया जा रहा है।
कल उसका दोस्त उसे घर से बुला कहीं ले गया था। देर रात तक जब युवक घर न लौटा तो परिवार ने उसकी तालाश शुरू की। सुबह तड़के धांदरा रोड पर गुरुद्वारा साहिब के पास खाली प्लाट में युवक का शव पड़ा लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर पहुंच पुलिस ने शव की शिनाख्त की और मृतक युवक के परिवार के सदस्यों को सूचित किया। मरने वाले की पहचान रामा सिंह उर्फ मोनू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।
उधर, परिवार का आरोप है कि बंटी नाम का युवक उनके बेटे को घर से लेकर गया था। पुलिस को इस मामले में गहनता से जांच करनी चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीटीएफ शिक्षकों की विभागीय एवं वित्तीय मामलों पर कैबिनेट उप समिति के साथ बैठक : कैबिनेट सब-कमेटी ने पंजाब की अपनी शिक्षा नीति बनाने की प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया

गढ़शंकर, 10 जनवरी : शिक्षकों और शिक्षा से संबंधित मुद्दों पर डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) के हालिया विरोध को देखते हुए, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में कैबिनेट उप-समिति ने अध्यक्ष विक्रम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सरपंच हैप्पी हत्याकांड का मुख्य आरोपी लद्दाख से गिरफ्तार

मोगा :  कस्बा बाघापुराना में सरपंच हरविंदर सिंह उर्फ हैप्पी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपित मनप्रीत सिंह उर्फ बबलू को लद्दाख...
article-image
पंजाब

जिले में अभी तक ब्लैक फंगस का कोई मामला नहीं हुआ रिपोर्ट : डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात

ब्लैक फंगस की रोकथाम के लिए जिले के अस्पतालों को जारी की गई है गाइडलाइन्स सैल्फ मैडिकेशन न करें लोग, लक्षण दिखने पर डाक्टर से करें संपर्क होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने...
Translate »
error: Content is protected !!