नशे की रोकथाम के लिए सभी का सहयोग आवश्यक : मुकेश रेपसवाल

by

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाया जा रहा है इस कड़ी में न केवल नशा तस्करी से जुड़े लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही हैl

बल्कि नशे के दुशप्रभावों वारे आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए भी अनेक सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं। यह जानकारी उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार ने 1 दिसंबर 2025 को धर्मशाला में इस संबंध में आयोजित विशाल रैली के माध्यम से इसे जन आंदोलन का रूप दिया। इस प्रयास को निरंतर जारी रखते हुए राज्य सरकार ने प्रदेश की 234 ग्राम पंचायतों व स्थानीय निकायों में नशे के खिलाफ एक विशेष मुहिम चलाने का निर्णय लिया गया है, जिसमें जिला चंबा की 13 ग्राम पंचायतें व स्थानीय निकाय शामिल हैं। जिला चंबा में डलहौजी उपमंडल के अंतर्गत नगर पंचायत बनीखेत, सलूनी उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत सनोह व किहार, चंबा उप मंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत उदयपुर, मंगला, करियां, साहू तथा नगर परिषद चंबा शामिल है, चुराह उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत टिकरीगढ़, लेसुईं तथा भरडा शामिल है, जबकि भटियात उपमंडल के अंतर्गत नगर पंचायत चुवाड़ी तथा ग्राम पंचायत हटली शामिल है।

उपायुक्त चंबा ने बताया कि इन ग्राम पंचायतों व स्थानीय निकायों में नशा निवारण समितियों का गठन कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि 6 दिसंबर को नगर पंचायत चुवाड़ी तथा बनीखेत के अलावा ग्राम पंचायत भरडा, लेसुईं तथा टिकरीगढ़ में संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में बैठकें आयोजित की गई हैं जबकि शेष क्षेत्रों में आगामी 10 दिसंबर से पूर्व इस संबंध में बैठकें आयोजित करने बारे अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इन बैठकों में नशे के बढ़ते प्रचलन की रोकथाम के लिए किए जाने वाले प्रयासों तथा नशे के दुष्प्रभावों वाले लोगों को जागरूक करने के लिए रणनीति तय की जा रही है। मुकेश रेपसवाल ने कहा कि समाज में नशे का बढ़ता प्रचलन समाज व युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए एक गंभीर चुनौती है तथा इससे निपटने के लिए समाज के सभी वर्गों को सरकार व प्रशासन के साथ मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं के अलावा युवक मंडलों तथा महिला मंडलों तथा आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्रों में नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखें तथा नशे के दुष्प्रभावों वारे अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशन व मार्गदर्शन में जिला प्रशासन चंबा समूचे जिला में नशे को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए प्रयत्नशील है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से की भेंट : नशे की समस्या को रोकने में सक्रिय सहयोग प्रदान करेंः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां प्रदेश की पंचायती राज संस्थाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की तथा पिछले दो वर्षों में उनके मानदेय में दो गुना वृद्धि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिभव कुमार ने एक साथ 7-8 थप्पड़ मारे – कहा ,साली तेरी औकात क्या है, नीच औरत, ऐसी जगह गाड़ेंगे पता तक नहीं चलेगा’: पीरियड में थीं स्वाति मालीवाल, फिर भी टांगों के बीच मारता रहा विभव कुमार

नई दिल्ली : एफआईआर में मालीवाल ने बताया कि उन्हें बिभव कुमार ने उन्हें एक साथ 7-8 थप्पड़ मारे। जब स्वाति मालीवाल ने इसका विरोध किया और उन्हें पीछे धकेला तो बिभव कुमार उन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नर्सिंग छात्रा अंजना की मौत : गुस्साए परिजनों ने घेरा मंडी का SP ऑफिस

एएम नाथ।  मंडी :  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 23 अक्तूबर की रात को सुंदरनगर के एक निजी नर्सिंग संस्थान के हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरकर नर्सिंग छात्रा अंजना की संदिग्ध मौत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने रामपुर में 53.96 करोड़ रुपये के किए लोकार्पण और शिलान्यास

एएम नाथ। रामपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला शिमला में रामपुर बुशहर में 53.96 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। उन्होंने 3.27 करोड़ रुपये की लागत...
Translate »
error: Content is protected !!