नशे के खिलाफ नगर परिषद व नगर पंचायतों में बनेगी टास्क फोर्स – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

by

वार्ड स्तर पर जनप्रतिनिधि करेगें नशे के खिलाफ जनता से सीधा संवाद
ऊना, 8 सितम्बर – जिला ऊना के शहरी क्षेत्रों में नशा मुक्त ऊना अभियान को मजबूत करने के लिए सभी शहरी निकायों एवं नगर पंचायतों में टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। यह निर्णय नशा मुक्त ऊना अभियान के अंर्तगत अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित नगर निकायों की बैठक में लिया गया। इस बैठक में जिला ऊना के सभी नगर निकाय व नगर पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि नशा आज समाज के लिए बहुत बड़ी चुनौती है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए हम सब को मिलकर प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत अगर हम आने वाले समय अपने बच्चों को नशे से बचा पाएं तो यह हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। आजकल के बच्चे पहले की तरह खेलने के लिए घर से बाहर नहीं निकलते। ज्यादातर बच्चें अपना अधिकांश समय मोबाइल का उपयोग करने में बिताते हैं जिसके चलते वे तनावग्रस्त हो जाते हैं और नशे की तरफ चले जाते हैं।
बच्चे नशे की ओर न जाएं इसके लिए नशा मुक्त अभियान जिला प्रशासन ऊना की तरफ से शुरु किया गया है। इस अभियान के माध्यम से बच्चों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों बारे जागरूक किया जा रहा है जिससे वे अपने जीवन में सही-गलत की पहचान कर सकें और नशे जैसी बीमारी से दूर रह सकें।
उन्होंने कहा कि अभियान के तहत वार्ड स्तर पर जनप्रतिनिधि नशे के खिलाफ जनता से सीधा संवाद करेगें। हमें अपने बच्चों के साथ बात करने का दायरा बढ़ाने की जरुरत है। सबसे पहले अपने-अपने मोहल्लों के ब्लैक स्पोटस ढूंढ कर उनकी लिस्ट तैयार करनी होगी। उसके बाद यह लिस्ट नशा मुक्त ऊना के साथ साझा करके इस अभियान को सफल बनाने में योगदान देना होगा। यही नहीं हर शाम जब मोहल्ले के लोग एक जगह इकट्टठा होते हैं। तब हमें उनके साथ नशा मुक्त ऊना के बारे में बात करनी होगी ताकि लोग नशे के प्रति जागरुक होकर अपने बच्चों व मोहल्ले के बच्चों को जागरुक कर सकें।
इस कार्यशाला में नशा मुक्त ऊना अभियान के रिर्साेस पर्सन विजय कुमार ने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी और युएलवी प्रतिनिधियों के साथ नशा मुक्त ऊना अभियान में उनके रोल के बारे में जानकारी दी। इस कार्यशाला में नशा मुक्त ऊना की समस्त टीम उपस्थित रही।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किरण चौधरी को हरियाणा, बिट्टू राजस्थान से राज्यसभा जाएंगे, सिंघवी ने तेलंगाना से भरा पर्चा

चंडीगढ़,20 अगस्त : हरियाणा में राज्यसभा की एक सीट पर भाजपा के कई दिग्गज नेताओं की नजर है। माना जा रहा है कि भाजपा नेतृत्व ने पूर्व मंत्री व तोशाम की विधायक किरण चौधरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के अंतर्गत “Canvas of The Hills” कला महोत्सव का आयोजन

एएम नाथ। शिमला : अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के अंतर्गत कला एवं संस्कृति को समर्पित विशेष आयोजन “Canvas of The Hills” का आयोजन ऐतिहासिक रिज मैदान, शिमला में किया गया। इस अनूठे कला महोत्सव में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देशभर में किया टॉप : पूरे देश भर में हिमाचल का नाम हुआ रोशन सीडीएस परीक्षा में रजत कुमार ने देशभर में किया टॉप

  एएम नाथ। धर्मशालासं : घ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सीडीएस-2 परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। हिमाचल प्रदेश के शाहपुर गोराड़ा के रहने वाले रजत कुमार ने सीडीएस परीक्षा में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देसी शराब 5 से 20 रुपये महंगी :अंग्रेजी, देसी शराब, बीयर, वाइन और विदेशी शराब पर लगाया मिल्क सेस

शिमला : प्रदेश में देसी शराब के दाम 5 से 20 रुपये तक महंगी ही गई हैं। शराब के बढ़े हुए दाम 1 अप्रैल से लागू होंगे। इस बाबत राज्य कर एवं आबकारी विभाग...
Translate »
error: Content is protected !!