नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस ने किया साईकिल मार्च

by

गढ़शंकर : नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए आज पुलिस विभाग द्वारा गढ़शंकर में स्थानीय प्रशासन और साईकिल क्लब के सहयोग से साईकिल मार्च का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी गिनती में पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। एएसपी गढ़शंकर तुषार गुप्ता और एसडीएम गढ़शंकर हरबंस सिंह की अगुवाई में यह साईकल मार्च डीएसपी दफ्तर से शुरू होकर शहर के चंडीगढ़ रोड पर गांव पनाम में जाकर समाप्त हुआ। इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में एसडीएम हरबंस सिंह और एएसपी तुषार गुप्ता ने बताया कि पंजाब पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए साईकिल मार्च का आयोजन किया गया है। ताकि युवा पीढ़ी नशे से दूर रहे और युवा अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहे। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष इकबाल सिंह और परमिंदर कौर चौकी इंचार्ज समुंदड़ा के इलावा साईकिल क्लब गढ़शंकर के सदस्य और पुलिस मुलाजिम उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी जसवीर सिंह जस्सा आम अदम्य पार्टी में शामिल

गढ़शंकर। गढ़शंकर के गांव सिकंदरपुर के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी जसवीर सिंह जस्सा आज चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। उन्हें मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजवीर सिंह घुम्मन...
article-image
पंजाब

‘खेडां वतन पंजाब दीयां-2023’ : ब्लाक भूंगा , हाजीपुर, दसूहा, होशियारपुर-1 व माहिलपुर में हुए खेल मुकाबले

ब्लाक स्तरीय खेल के दूसरे चरण की खेलों का हुआ शानदार अगाज होशियारपुर, 06 सितंबर: ‘खेडां वतन पंजाब दीयां-2023’ के दूसरे चरण के खेल मुकाबलों को आज शानदार ढंग से आगाज हुआ। दूसरे चरण...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज का नया  फुटबॉल मैदान सोमवार से हमेशा की तरह खुला रहेगा

गढ़शंकर :गढ़शंकर स्थित ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी ने बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में बने आलीशान ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल स्टेडियम व फुटबॉल मैदान को नये सिरे बनाया गया है।...
article-image
Uncategorized , पंजाब

होशियापुर के तीन वार्डों में से 2 पर आप और एक पर कांग्रेस ने की जीत दर्ज : हरियाणा में आप व टांडा में कांग्रेस के उम्मीदवार जीते

होशियारपुर जिले में शांतिपूर्वक हुआ मतदान, 61.10 प्रतिशत हुई वोटिंग – डिप्टी कमिश्नर शियारपुर, 21 दिसंबर: ज़िले में म्युनिसिपल चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए है। ज़िले में नगर निगम होशियारपुर के तीन...
Translate »
error: Content is protected !!