नहर में मिली मेडिकल स्टूडेंट की लाश, चार दिन से था लापता

by

लुधियाना में चार दिन से लापता मेडिकल स्टूडेंट की लाश साउथ सिटी इलाके में स्थित नहर से बरामद हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। बता दें कि वह स्टूडेंट राजस्थान के बीकानेर का निवासी था और लुधियाना के CMC कॉलेज में बी.डी.एस. सेकंड ईयर का छात्र था। जिसकी पहचान 21 वर्षीय अनुग्रह मरकर के रूप में हुई है।

परिवार को पहली जानकारी 13 दिसंबर को मिली

परिवार के अनुसार, 13 दिसंबर को अनुग्रह के पिता शैलेश मरकर को CMC हॉस्पिटल हॉस्टल से फोन आया कि उनका बेटा पिछले तीन घंटे से हॉस्टल में नहीं है। सूचना मिलने के बाद परिवार अगली सुबह राजस्थान से लुधियाना के लिए रवाना हुआ।

पिता ने लगाए गंभीर आरोप

अनुग्रह के पिता ने बताया कि उन्होंने घटना से एक रात पहले बेटे से फोन पर बात की थी। उस दौरान बेटे ने किसी भी तरह की परेशानी या तनाव की कोई जानकारी नहीं दी थी। परिवार ने खुद ही उसे खोजने की कोशिश की, लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस और कॉलेज प्रशासन से कोई पर्याप्त मदद नहीं मिली।

कल परिवार को सूचना मिली कि साउथ सिटी नहर, शिवालिक पेट्रोल पंप के सामने एक युवक की लाश मिली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को नहर से निकालकर कब्जे में ले लिया।

पिता ने कहा कि लाश पर गले पर निशान थे, जिससे उन्हें शक है कि यह हत्या का मामला हो सकता है और लाश को नहर में फेंका गया। परिवार के अनुसार, दोस्तों से पूछताछ में पता चला कि अनुग्रह को 13 दिसंबर की रात करीब 8 बजे एक चर्च के पास देखा गया था।

पुलिस कर रही है जांच

परिवार ने मामले की निष्पक्ष और पूरी जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यह कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि सोची-समझी हत्या है। पुलिस ने कहा कि मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया जारी है और रिपोर्ट के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आश्वासन दिया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सोफे से उठते वक्त गोली चलने से NRI की मौत : CCTV में कैद हुई घटना

फाजिल्का। जिले में अबोहर के ढाणी सुच्चा सिंह निवासी एनआरआई (NRI) हरपिंद्र सिंह उर्फ सोनू की सोफे से उठते समय कमर टंगी बंदूक चलने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, उनके पिता दर्शन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 आतंकी गिरफ्तार : हैंड ग्रेनेड-पिस्टल और हेरोइन बरामद – इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन पर फेंके थे बम

अमृतसर : स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर ने पुलिस स्टेशन इस्लामाबाद पर हैंड ग्रेनेड फेंकने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी से नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है। यह मॉड्यूल विदेश...
article-image
पंजाब , समाचार

आज कुल 39 उम्मीदवारों ने किए नामांकन पत्र दाखिल,सबसे अधिक आप ने 15 उम्मीदवारों के भरे नामांकन

बीजेपी ने 7,अकाली दल ने 9,कांग्रेस ने 3 ओर पांच आजाद ने किए नामांकन पत्र दाखिल किए सतलुज ब्यास टाईमस (नंगल) कौंसिल चुनवों के नामांकन पत्र दाखिल करने के चौथे दिन मंगलवार को कुल...
Translate »
error: Content is protected !!