नहीं माने वीरेंद्र कंवर ? ….. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल सुबह पहुंचे थे उनके आवास पर

by

कुटलैहड़ : भाजपा की ओर से देवेंद्र भुट्टो को कुटलैहड़ विधानसभा उपचुनाव में टिकट दिए जाने के बाद नाराज चल रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर लगातार पार्टी के सभी आयोजनों से दूरी बनाए हुए हैं। चुनाव सबंधी भाजपा की रणनीतियों को लेकर लगातार बैठकें व अन्य कार्यक्रम हो रहे हैं। लेकिन पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर किसी भी कार्यक्रम में दिखाई नहीं दे रहे ।
वीरेंद्र कंवर को मनाने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल सुबह उनके आवास पर पहुंचे थे । इस दौरान उन्होंने वीरेंद्र कंवर की नाराजगी दूर करने का प्रयास किया। लेकिन इसके बाद दोपहर को ऊना में हुई भाजपा प्रदेश एवं संसदीय क्षेत्र चुनाव प्रबंधन समिति बैठक में वीरेंद्र कंवर नहीं दिखे। इस सबंधी सवाल पूछने पर बिंदल ने सिर्फ इतना कहा कि वीरेंद्र कंवर पुराने एवं वरिष्ठ साथी हैं। उनके साथ बातचीत हुई है, उन्हें हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में चुनावी गतिविधियों से जुड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जिला चंबा के तीन दिवसीय प्रवास पर

एएम नाथ। चम्बा हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जिला चंबा के तीन दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी है। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग करेगा कांगड़ा जिला का दौरा

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान, सदस्य एडवोकेट दिग्विजय मल्होत्रा और एडवोकेट विजय डोगरा के साथ 15 जनवरी से 19 जनवरी 2026 तक कांगड़ा जिले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धारा 118 को कमजोर करके “हिमाचल ऑन सेल” के मिशन पर चली है सरकार : जयराम ठाकुर

हमारे पास रैली की परमिशन है, सरकार उसे रोकने की कोशिश न ही करे 3 साल से नौकरियों की जानकारी ही नहीं इकट्ठा कर पा रहे हैं मुख्यमंत्री जॉब ट्रेनी युवाओं के साथ धोखा,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनेड में मासिक धर्म के प्रति प्रचलित गलत धारणाओं पर की चोट

एएम नाथ। चम्बा  :  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनेड में वीरवार को महिला एवं बाल विकास हि प्र द्वारा संचालित ‘वो दिन योजना’ के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को मासिक धर्म के प्रति प्रचलित गलत धारणाओं...
Translate »
error: Content is protected !!