नाइट कैंपिंग, लाइव बैंड, हाई स्पीड बोटिंग व जंगल सफारी का लोगों ने उठाया लुत्फ : दशहरा ग्राउंड में लगे फेस्ट के दौरान 7 मार्च तक लगा रहेगा क्राफ्ट बाजार व फूड स्टालः डिप्टी कमिश्नर

by

 होशियारपुर,  05 मार्च :   होशियारपुर नेचर फैस्ट-2024 के पांचवें दिन लोगों ने चौहाल डैम पर हाई स्पीड बोटिंग के अलावा जंगल सफारी का लुत्फ उठाया। इससे पहले चौथे दिन पर्यटकों ने नारा रैस्ट हाउस में कैंपिंग की जहां नाइट लाइव बैंड का भी लोगों ने आनंद दिया व गांव बसी पुरानी से सालिस गांव नारा में जंगल सफारी भी की। वहीं दशहरा ग्राउंड में लोक नृत्यों की धूम रही। इस दौरान अलग-अलग कलाकारों के अलावा स्कूल- कालेजों के विद्यार्थियों ने भी अपने फन का प्रदर्शन किया।

       नेचर फैस्ट के पांचवे दिन हजारों की संख्या में इलाका निवासी पहुंचे और उन्होंने इस मेले का पूरा आनंद लिया। सांस्कृतिक छटा बिखेरते इस मेले में 100 से अधिक लगे स्टालों में अलग -अलग वस्तुएं खरीदने के लिए जनता की भीड़ लगी रही। इस दौरान फूड कोर्ट में बने अलग-अलग फूड स्टालों पर लोगों ने अलग-अलग व्यंजनों का स्वाद भी चखा। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि लोगों की भीड़ से यह सिद्ध होता है कि वे अपनी संस्कृति को पास से देखना चाहते हैं। उन्होंने अपील करते कहा कि सभी परिवार के साथ इस मेले में आएं, जिससे वे अपनी अमीर विरासत को जान सकें।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि नेचर फैस्ट के प्रति लोगों के उत्साह को देखते हुए दशहरा ग्राउंड में लगे क्राफ्ट बाजार व फूड स्टाल 7 मार्च तक लगे रहेंगे। उन्होंने बताया कि यहां लगे क्राफ्ट बाजार में दूर-दराज से अलग-अलग कलाकार व कारीगर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि जहां कारीगरों की ओर से अपने हाथों से बनाई वस्तुओं की बिक्री की जा रही है, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए जा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तीस वर्षीय युवक की गढ़शंकर नंगल रोड पर मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त होने से मौके पर मौत

गढ़शंकर : गांव टब्बा के तीस  वर्षीय युवक की कल देर रात गढ़शंकर नंगल रोड पर पंडोरी बीत के निकट सड़क दुर्घटना में  मौत हो गई गढ़शंकर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव वारिसों...
article-image
पंजाब

रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में ‘गौरव सम्मान समारोह 2026’ का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल माननीय श्री कविंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

होशियारपुर  , 2 सितंबर: रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (आरबीपीयू), होशियारपुर द्वारा शिक्षा, खेलकूद, एनसीसी और सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए ‘गौरव सम्मान समारोह 2026’ का...
article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर की मासिक बैठक आयोजित

गढ़शंकर, 21 जून: दोआबा साहित्य सभा (रजि.) गढ़शंकर की मासिक बैठक स्थानीय गांधी पार्क स्थित कार्यालय साहित्य सभा एवं स्वर्गीय मेजर सिंह मौजी मेमोरियल लाइब्रेरी गढ़शंकर में डॉ. बिक्कर सिंह प्रधान की अध्यक्षता में...
article-image
पंजाब

नशे की ओवरडोज से युवक की मौत : हाथ में सिरिंज फंसी मिली

अमृतसर : नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जीटी रोड पर स्थित गांव चौहान से जंडियाला गुरू की तरफ जाने वाले ड्रेन के किनारे...
Translate »
error: Content is protected !!