नाचन के पूर्व विधायक टेक चंद डोगरा का निधन

by
एएम नाथ। मंडी :  नाचन के पूर्व विधायक एवम पूर्व सीपीएस टेक चंद डोगरा का शनिवार सुबह अस्पताल से उपचार करने के बाद घर पहुंचाते ही निधन हो गया। डोगरा 77 वर्ष के थे। टेक चंद डोगरा चार बार विधायक रहे और एक बार सीपीसीएस भी बने। डोगरा मिल्क फेडरेशन के चेयरमैन और एससीएसटी विकास निगम के चेयरमैन भी रहे हैं। डोगरा पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत राजा वीरभद्र सिंह के कट्टर समर्थक थे और उन्हें मंडी जिला में वीरभद्र सिंह का हनुमान कहा जाता था। डोगरा सुन्दरनगर जिला में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष भी रहे। वे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे। डोगरा के निधन पर मंडी की सांसद रानी प्रतिभा सिंह, लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह, पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह, रंगीला राम राव, प्रकाश चौधरी, चेतराम ठाकुर, सोहन लाल ठाकुर, नाचन आम आदमी पार्टी सं संयोजक एवम अध्यक्ष राकेश कुमार समेत अनेक नेताओं ने डोगरा के निधन पर गहरा दुख जताया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बच्चों को छोड़कर घर लौट रहे पिता की मौत -हिमाचल प्रदेश में हाईवे से नदी में गिरी कार के उड़े परखच्चे

किन्नौर :  हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में एक और हादसा हुआ है. यहां पर एक ऑल्टो गाड़ी नदी में गिर गई और चालक की मौत हो गई. हादसा इतना भयंकर था कि कार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी मंदिर क्षेत्र में हटेंगे बिजली के खंबे, 2.96 करोड़ से भूमिगत होंगी बिजली की तारेंः डीसी

ऊना 23 फरवरीः चिंतपूर्णी मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और कदम उठाते हुए मंदिर न्यास बाबा माई दास सदन से लेकर चिंतपूर्णी मंदिर तक बिजली की एलटी लाइनों को भूमिगत करने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल को बड़ा झटका, केजरीवाल अभी जेल में ही रहेंगे : हाईकोर्ट ने कर दिया जमानत देने से इनकार

नई दिल्ली : दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद  केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। ट्रायल कोर्ट के आदेश पर रोक की मांग वाली याचिका पर कोर्ट ने फैसला सुनाया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अभी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही : JN.1 COVID वैरिएंट के 63 मामले सामने आ चुके

नई दिल्ली  : भारत में कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। 24 दिसंबर तक देश में JN.1 COVID वैरिएंट के 63 मामले सामने आ चुके...
Translate »
error: Content is protected !!