नादौन पुलिस ने स्कूटी सवार 3 युवकों को चिट्टे के साथ पकड़ा

by

रोहित जसवाल।  नादौन  : हमीरपुर जिला में पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत 2 अलग-अलग जगहों पर चिट्ट व चरस पकड़ी गई है। पहले मामले में नादौन पुलिस ने स्कूटी सवार 3 युवकों को चिट्टे के साथ पकड़ा है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने नादौन-टिल्लू संपर्क मार्ग पर नाका लगाया था। इस दौरान 3 युवक स्कूटी पर आ रहे थे।

जब इन्हें रोककर पुलिस ने स्कूटी की तलाशी ली तो डिक्की में एक लिफाफा मिला, जिसमें 4 ग्राम चिट्टा पाया गया। इस पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। आरोपी युवकों की पहचान सुशांत सरोच (25) निवासी गांव सुधियाल (भूंपल), निशांत (35) निवासी गांव कल्लर जलाड़ी तथा कर्म सिंह (21) निवासी वार्ड नबंर-4 ज्वालामुखी के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि मामला दर्ज करके आगे छानबीन की जा रही है।

उधर, भोटा पुलिस ने एक व्यक्ति से 49.51 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी की पहचान कर्म चंद पुत्र रामलाल (60) निवासी गांव सुल्हाड़ी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार भोटा पुलिस जब क्षेत्र में गश्त कर रही थी तो इस दौरान वर्षाशालिका में बैठे एक व्यक्ति के ऊपर पुलिस को शक हुआ। शक के आधार पर पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 49.51 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

निगल लिया चिट्टा -पुलिस को देख : घर से अमेरिकन पिस्टल हुई बरामद

एएम नाथ। बिलासपुर : भराड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के कोट गांव में नशे के कारोबार की सूचना पर छापा मारने गई पुलिस ने एक व्यक्ति के घर से अमेरिकन पिस्टल बरामद की है। इससे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षक के प्रेरणा भरे शब्द बदल देते हैं बच्चे की जिंदगी : गंधर्वा राठौड़

डीसी ने उच्च विद्यालय चौकी जमवालां में 68 विद्यार्थियों को सीएसआर योजना के तहत बांटी साइकलें एएम नाथ। हमीरपुर 28 जनवरी। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने कहा है कि किसी भी बच्चे की जिंदगी में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चाचा नेहरू की मजबूत नींव के कारण ही भारत बुलंदियों पर- विधायक चन्द्रशेखर

सुंदरनगर, 14 नवम्बर : सुंदरनगर के डैहर स्थित दिव्य मानव ज्योति सेवा ट्रस्ट में बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र चन्द्रशेखर ने कार्यक्रम में मुख्यातिथि के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तेलका में गहरी खाई में लुढ़का टैंपो 24 वर्षीय युवक की मौत, एक घायल

एएम नाथ। चम्बा  :  जिला चंबा के सलूणी उपमंडल के तेलका क्षेत्र में एक गाड़ी खाई में गिरी। इस वाहन हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर...
Translate »
error: Content is protected !!