नादौन में सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद : 29-30 नवंबर को भोरंज और नादौन में सिक्योरिटी गार्ड के साक्षात्कार

by

हमीरपुर 22 नवंबर। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि बिलासपुर की निजी कंपनी एसआईएस इंडिया लिमिटेड 29 नवंबर को उपरोजगार कार्यालय भोरंज में और 30 नवंबर को उपरोजगार कार्यालय नादौन में सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों के लिए साक्षात्कार लेगी। इन पदों के लिए 21 से 37 वर्ष तक की आयु के दसवीं-बारहवीं पास पुरुष उम्मीदवार पात्र हैं।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि उपरोक्त योग्यता रखने वाले युवा, जिनके नाम किसी भी रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत हों, वे हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र और अपने मूल प्रमाण पत्रों सहित 29 नवंबर को सुबह साढे दस बजे उपरोजगार कार्यालय भोरंज में या 30 नवंबर को उपरोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को कंपनी की ओर से साढे सोलह हजार रुपये मासिक वेतन और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। जिला रोजगार अधिकारी ने पात्र युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी आवश्यक : रोहित ठाकुर

पांच दिवसीय 69वीं राष्ट्रीय स्तर की अंडर-19 गर्ल्स कबड्डी प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ तारा, बीबीएन :  शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि युवाओं के सर्वांगीण विकास में पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी महत्वपूर्ण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की कांग्रेस सरकार अपने पिछले 16 महीने का रिपोर्ट कार्ड नहीं दिखा पाई : सरकार ने अपने 16 महीने के कार्यकाल में 25000 करोड़ का ऋण ले लिया -मीनाक्षी लेखी

एएम नाथ। शिमला : भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी अपना लोकसभा का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच में गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वनों को आग से बचाने के लिए बैठक आयोजित फील्ड स्तर पर सजग रहें अधिकारी- स्वाति डोगरा

एएम नाथ।  सरकाघाट, 24 अप्रैल।   भीषण गर्मी में वनों में आग लगने की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए वीरवार को एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अहिल्याबाई होलकर ने भारत और भारतीयता को नया आयाम दिया : जयराम ठाकुर

सामाजिक समरसता, न्याय प्रियता, सनातन संस्कृति के संरक्षण की अग्रदूत हैं लोकमाता होलकर अहल्याबाई होलकर का जीवन प्रेरणादायक बल्ह में आयोजित त्रिशताब्दी स्मृति अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता...
Translate »
error: Content is protected !!