नाबालिग लड़की के किडनैप की कोशिश : आरोपी का मुंह काला कर पुलिस को सौंपा.. पुलिस ने की तीन एफआइआर दर्ज

by

मंडी :  सुंदरनगर शहर में एक अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्ति ने कथित तौर पर एक नाबालिग लड़की को अगवा करने की कोशिश की। इसके बाद इलाके में तनाव फैल गया। इस घटना ने दोनों समुदायों के बीच तीखी बहस और झगड़े को जन्म दिया।

स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई की और उसका चेहरा काला कर पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं। उधर, घटना की सूचना मिलते ही अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों ने थाने में प्रवेश किया और कथित तौर पर हंगामा किया। इस दौरान लड़की के पिता के साथ कुछ लोगों ने दुर्व्यवहार भी किया।

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, 38 साल का एक शादीशुदा शख्स कथित तौर पर कई दिनों से 13 साल की लड़की का पीछा कर रहा था। बुधवार को वह नाबालिग के घर के पास एक एसयूवी में आया और उसका अपहरण करने की कोशिश की। लड़की के परिवार ने हस्तक्षेप किया, लेकिन आरोपी ने कथित तौर पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने आरोपी की पिटाई की, उसका चेहरा काला कर दिया तथा उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया।

अल्पसंख्यक समुदाय का थाने में हंगामा
घटना के वक्त इलाके में ट्रैफिक जाम होने की भी खबर है। बाद में जब पुलिस पीड़िता और उसके रिश्तेदारों के बयान दर्ज कर रही थी। अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों ने थाने में प्रवेश किया और कथित तौर पर हंगामा किया। इस दौरान लड़की के पिता के साथ कुछ लोगों ने दुर्व्यवहार भी किया। अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलाया गया और स्थिति को नियंत्रित किया गया।
सुंदरनगर के पुलिस उपाधीक्षक भारत भूषण ने पुष्टि की कि घटना के संबंध में तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

भू-नक्शा संस्करण-5 के तहत प्रशिक्षण शिविर आरंभ 

एएम नाथ। चंबा :   जिला राजस्व अधिकारी जगदीश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा भूमि मानचित्रों तक आम जनता की पहुँच प्रदान करने के उद्देश्य से प्रथम नियमित भू-व्यवस्था...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों के लिए मतदान प्रक्रिया संबंधी कार्यशाला आयोजित

एएम नाथ। चंबा :  आगामी लोकसभा निर्वाचन- 2024 के दृष्टिगत आज कॉन्फ्रेंस हॉल  में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा,की अध्यक्षता में नोडल अधिकारियों  के लिए निर्वाचन संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।...
article-image
पंजाब

स्कूटी सवार युवती से दिनदहाड़े तीन झपटमारों ने बैग छीना और फरार

नवांशहर  :   गढ़शंकर बाइपास पर कल बुधवार की देर शाम अपने काम से वापस घर लौट रही स्कूटी सवार युवती से बाइक सवार तीन झपटमारों द्वारा झपटमारी करने की जानकारी प्राप्त हुई है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दरभंगा: गांव के सभी 210 ब्राह्मणों पर SC-ST एक्ट में कर दिया केस, जो वहां नहीं रहते वो भी आरोपी

   बिहार के दरभंगा जिले के एक गांव में ब्राह्मण समाज के सभी लोगों पर मुकदमा दर्ज हो गया है. मामला दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हरिनगर गांव का है. यहां पैसे...
Translate »
error: Content is protected !!