नाभा जेल ब्रेक कांड का मास्टरमाइंड रमन जीत को लाया जा रहा भारत, हांगकांग में हुआ था गिरफ्तार

by

पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नाभा जेल ब्रेक कांड के मास्टरमाइंड रमन जीत सिंह उर्फ रोमी को भारत वापस लाया जा रहा है। 22 अगस्त को शाम 4 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर पंजाब पुलिस के सुरक्षा एजेंसियों के ऑपरेशन में मास्टरमाइंड को भारत लाया जा रहा है। नाभा जेल ब्रेक मामले में रमनजीत सिंह उर्फ रोमी को भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। लेकिन पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की मदद से उसे अब हांगकांग से भारत लाया जा रहा है। जांच एजेंसियों के मुताबिक रमनजीत आतंकी गैंगस्टर नेक्सेस का नोडल प्वाइंट था। ये ड्रग्स और आर्म्स स्मगलिंग के कई मामलों में शामिल था।

2018 में हांगकांग में हुआ था गिरफ्तार : एजेंसियों के मुताबिक नाभा जेल ब्रेक मामले में रमनजीत की मुख्य भूमिका थी, जिसमें कई गैंगस्टर पुलिसकर्मी बनकर जेल पहुंचे थे और हाई सिक्योरिटी जेल को तोड़कर 6 गैंगस्टर और बड़े अपराधियों को छुड़ाकर ले गए थे। नाभा जेल ब्रेक के मामले में रोमी ने अपराधियों को पैसा, हथियार और दूसरे लॉजिस्टिक स्पोर्ट मुहैया कराए थे। रोमी के खिलाफ साल 2017 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था, जिसके बाद हांगकांग पुलिस ने रोमी को साल 2018 में पकड़ लिया था और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हाल ही में 6 अगस्त 2024 को हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र ने 6 अगस्त को रमनजीत के सरेंडर का ऑर्डर जारी किया था।

गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह के साथ संपर्क का आरोप : रोमी एक शातिर अपराधी है, जिसने फिल्मी तरीके से हाई सिक्योरिटी के बावजूद भी जेल को तोड़कर गैंगस्टर को भगा दिया था। अब जब रोमी को भारत वापस लाया जा रहा है तो अब पूरा खुलासा होगा कि इस पूरे गेम में उसके साथ और कौन-कौन शामिल था। उस पर गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह के साथ संपर्क में होने का भी आरोप था। गुरप्रीत सिंह उन 6 अपराधियों में शामिल है, जिसे रोमी ने जेल से भगाया था। साल 2016 में पंजाब के लुधियाना के नाभा जेल से 6 कैदी भागने वाले एक गैंगस्टर विक्की गौंडर का पुलिस एनकाउंटर कर चुकी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कैंसर-हार्टअटैक जैसी 10 बीमारियों से बचाती है रम : बस पीने का पता होना चाहिए सही तरीका

रम पीने के फायदे बहुत सुनकर आपको थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन रम सिर्फ दारू नहीं दवा भी है। रम पीने से जहां इंसान को थोड़ा सुरूर मिलता है वहीं हमारी सेहत को...
article-image
पंजाब

31 अक्टूबर से 13 नवंबर तक जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी चलाएगी विशेष जागरुकता अभियान: अपराजिता जोशी

पैन इंडिया के अंतर्गत चलाए जाने वाले जागरुकता अभियानों संबंधी सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने की विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक होशियारपुर, 29 अक्टूबर: सीजेएम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी...
article-image
पंजाब

किसान हैल्प डेस्क किसानों की अनाज खरीद पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन में आने वाली समस्या को कर रहा दूर: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने कहा किसानों के लिए सहायक साबित हो रहे हैं हैल्प डेस्क जिले की पांच मार्किट कमेटियों में स्थापित किए गए हैं हैल्प डेस्क से 336 किसानों ने करवाई रजिस्ट्रेशन अब तक...
article-image
पंजाब

पुलिस की गाड़ी को साइड नहीं दी- युवक को नशे के झूठे केस केस में फंसाया : कोर्ट ने एक लाख रुपये का मुआवजा वसूलने को कहा

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने एक पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया और एक व्यक्ति को 1 लाख रुपये का मुआवजा दिया। बता दें कि पूरा मामला पंजाब पुलिस की कार्रवाई...
Translate »
error: Content is protected !!