नामांकन के तीसरे दिन होशियारपुर में 10 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

by

होशियारपुर, 28 जनवरी:
डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि नामांकन के तीसरे दिन आज 10 उम्मीदवारों की ओर से विधान सभा चुनाव संबंधी नामांकन पत्र दाखिल करवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि विधान सभा क्षेत्र 039- मुकेरियां के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से श्री जंगी लाल महाजन व श्री महेश्वर सिंह के अलावा आजाद उम्मीदवार के तौर पर श्री गुरवतन सिंह ने नामांकन पत्र भरे हैं। उन्होंने बताया कि 040- दसूहा विधान सभा क्षेत्र के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से श्री रघुनाथ सिंह राणा व श्रीमती परोमिला राणा की ओर से नामांकन पत्र दाखिल करवाए गए हैं, जबकि विधान सभा क्षेत्र 041- उड़मुड़ के लिए आम आदमी पार्टी की ओर से श्री जसवीर सिंह गिल व श्री गुरविंदर सिंह , 043- होशियारपुर विधान सभा क्षेत्र के लिए आजाद उम्मीदवार के तौर पर श्री राजवीर सिंह ने नामांकन दाखिल करवाए हैं। उन्होंने बताया कि विधान सभा क्षेत्र 044-चब्बेवाल के लिए शिरोमणि अकाली दल की ओर से श्री सोहन सिंह ठंडल व विधान सभा क्षेत्र 045- गढ़शंकर के लिए आजाद उम्मीदवार के तौर पर श्री अवतार सिंह की ओर से नामांकन पत्र दाखिल करवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 042-शामचौरासी के लिए कोई भी नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।
जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि नामांकन के दूसरे दिन 8 उम्मीदवारों की ओर से नामांकन पत्र दाखिल करवाए गए थे, जिसके चलते अब तक 18 नामांकन दाखिल हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित मापदंडों के अनुसार उम्मीदवार सहित तीन व्यक्तियों को ही रिटर्निंग अधिकारी के कमरे में दाखिल होने की आज्ञा होगी, जहां नामांकन पत्र प्राप्त किए जाने है। उन्होंने बताया कि 1 फरवरी तक सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं, जबकि 30 जनवरी को छुट्टी होने के कारण नामांकन पत्र प्राप्त नहीं किए जाएंगे। इसके अलावा 29 जनवरी दिन शनिवार को नामांकन पत्र किए जाएंगे।
जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि विधान सभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में सुबह 11 बजे के बाद दोपहर 3 बजे तक प्राप्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की पड़ताल 2 फरवरी को सुबह 11 बजे होगी व नामांकन पत्र 4 फरवरी 2022 को बाद दोपहर 3 बजे से पहले वापिस लिए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि मतदान 20 फरवरी को सुबह 8 बजे से सांय 6 बजे तक होगा व वोटों की गिनती 10 मार्च 2022 को की जाएगी।
श्रीमती रियात ने बताया कि विधान सभा क्षेत्र चब्बेवाल के लिए कमरा नंबर 111, कोर्ट रुम, कार्यालय अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) पहली मंजिल, जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स होशियारपुर में प्राप्त किए जाएंगे। इसके अलावा विधान सभा क्षेत्र मुकेरियां के लिए एस.डी.एम कार्यालय, कोर्ट रुम ग्राउंड फ्लोर मुकेरियां, विधान सभा क्षेत्र दसूहा के लिए एस.डी.एम कार्यालय, कोर्ट रुम, दसूहा, विधान सभा क्षेत्र उड़मुड़ के लिए कार्यालय अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) होशियारपुर, विधान सभा क्षेत्र शाम चौरासी के लिए कार्यालय नगर निगम होशियारपुर, स्वामी विवेकानंद भवन, नजदीक न्यू धोबी घाट चौक, होशियारपुर, विधान सभा क्षेत्र होशियारपुर के लिए एस.डी.एम कार्यालय, कोर्ट रुम, होशियारपुर व विधान सभा क्षेत्र गढ़शंकर के लिए एस.डी.एम कार्यालय, कोर्ट रुम, गढ़शंकर बनाए गए हैं।
श्रीमती अपनीत रियात ने बताया किउम्मीदवार की ओर से नवीनतम फार्म 26, हल्फिया बयान आनलाइन भी भरा जा सकता है। मुख्य चुनाव अधिकारी या जिला चुनाव अधिकारी की वैबसाइट से इसका प्रिंट लिया जा सकता है और नोटराइजेशन के बाद रिटर्निंग अधिकारी के पास इसे नामांकन फार्म सहित जमा करवाया जाना है। उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग के लिए नामांकन फीस 10 हजार रुपए व रिजर्व कैटागिरी(एस.सी, एस.टी) के लिए नामांकन फीस 5 हजार रुपए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुुनाव आयोग की ओर से विधान सभा चुनाव में उम्मीदवार की ओर से अधिकतम 40 लाख रुपए तक खर्च किए जा सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बीत क्षेत्र के भाजपा वर्कर 23 अगस्त को अड्डा हैबोवाल में लगाएंगे कैंप 

गढ़शंकर 25अगस्त : केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीमों तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा भाजपा सेवक आपके द्वारा मुहिम तहत कार्ड बनाने का काम जारी रखेंगे। यह शब्द भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार राणा,...
article-image
पंजाब

जिले मंडियों में अब तक हुई 224171 की हुई खरीद: डिप्टी कमिश्नर

किसानों को 320.75 करोड़ रुपए की उनके खातों में हुई सीधी अदायगी होशियारपुर :  डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि जिले की मंडियों में निर्विघ्न गेहूं की खरीद की जा रही है। उन्होंने...
article-image
पंजाब

लुधियाना में आप विधायक और पूर्व मंत्री की पत्नियां हारीं : फगवाड़ा में कांग्रेस एक नंबर पर तो जालंधर, पटियाला और अमृतसर में आप ने मारी बाजी

चंडीगढ़ : पंजाब के 5 नगर निगमों में मतदान के बाद अब नतीजे आ रहे हैं। लुधियाना में कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की पत्नी ममता आशु हार गईं। उन्हें आप के...
Translate »
error: Content is protected !!