नालागढ़ के सनराईज स्कूल बरूणा में प्रदेश में सनराईज स्कूल की छात्रा तमन्ना शर्मा प्रदेश में तीसरे स्थान पर रही

by

बीबीएन, 4 अप्रैल (तारा) :चंगर क्षेत्र के प्रतिष्ठित सनराईज पब्लिक स्कूल बरूणा के विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से घोषित जमा दो के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मार्च 2026 में जमा दो से कुल 77 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिसमें 17 बच्चे कामर्स संकाय के थे व 60 बच्चे साइंस संकाय के थे। स्कूल की साइंस संकाय की छात्रा तमन्ना शर्मा ने 98.4% अंक लेकर हिमाचल प्रदेश में मेरिट में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। स्कूल में साइंस संकाय में तमन्ना शर्मा 492 अंक लेकर प्रथम स्थान(प्रदेश भर में तीसरा स्थान),मीनाक्षी ने 481 अंक लेकर स्कूल में दूसरा ,रीता देवी ने 478अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। साइंस में प्रतिभा ने 473,साक्षी ने 471,हरजीत सिंह ने 468,हरप्रीत कौर ने 464, कोमल ने 457/, सचिता व अपूर्वा ने 453,प्रेरणा ने 452,,अमनदीप सिंह ने 451 और दिलप्रीत कौर ने 450 अंक प्राप्त किए हैं।
।साइंस में 14 बच्चों ने 90 फीसदी से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं। साइंस संकाय में 34 बच्चों ने 80 व 90के बीच अंक हासिल किए हैं।कामर्स मे हरसिमरत कौर 457 ने प्रथम स्थान, पायल 450ने दूसरा स्थान व इंद्रजीत कौर 448 ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ।कामर्स में भी सभी बच्चे प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं।सभी 77 बच्चे प्रथम श्रेणी में पास हुए। स्कूल में शानदार परीक्षा परिणाम पर खुशी की लहर है।स्कूल के अध्यक्ष कुलवंत राणा ,प्रधानाचार्य हरदीप कौर ने सभी विद्यार्थियों,उनके अभिभावकों को बच्चों की सफलता पर हार्दिक बधाई दी व बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की ।प्रबंधन ने समस्त स्कूल स्टाफ को बधाई दी जिनकी अथक मेहनत व लगन से ये उत्कृष्ट परिणाम आया है।
इनसेट
हररोज 8 से दस घंटे पढ़ती थी तमन्ना।
सनराईज पब्लिक स्कूल बरूणा की साइंस संकाय की छात्रा तमन्ना शर्मा ने 492 अंक लेकर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।तमन्ना ने अपनी सफलता क श्रेय अपने माता पिता व स्कूल के अध्यापकों को दिया है। तमन्ना हर रोज पढाई के लिए 8 से 10 घंटे लगाती थीं।तमन्ना आगे चल कर आई ए एस बनना चाहती है।

नालागढ़ के सनराईज स्कूल बरूणा में प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहने वाली छात्र तमन्ना शर्मा

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में जल्द स्थानांतरित किए जायेंगे विभाग एवं ओपीडी : सड़क निर्माण का कार्य जल्द शुरू कर समय रहते पूर्ण करने के दिए निर्देश

मुख्य संसदीय सचिव ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। शिमला, 07 जुलाई – मुख्य संसदीय सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, लोक निर्माण, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग संजय अवस्थी ने आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

238 बच्चों को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना हेतु पात्रता प्रमाण पत्र जारी – DC आदित्य नेगी

शिमला, 03 नवम्बर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मिशन वात्सल्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरिपुर बस स्टैंड तथा देहरा में एचआरटीसी वर्कशाप का उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया निरीक्षण : राज्य के बस अड्डों को चरणबद्व तरीके के किया जाएगा विकसितः डिप्टी सीएम

धर्मशाला, 27 अगस्त। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को देहरा में एचआरटीसी वर्कशाप तथा हरिपुर में बस स्टैंड का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

फूलों की बारिश, फिर दागे आंसू गैस के गोले : पुलिस का अजब-गजब अंदाज!

पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसान अपनी ‘दिल्ली चलो’ मार्च के लिए आगे बढ़ रहे हैं. इस दौरान रविवार (8 दिसंबर 2024) को पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे किसानों पर आंसू गैसे छोड़े हैं।इससे...
Translate »
error: Content is protected !!