निःशुल्क चिकित्सा शिविर के साथ-साथ मैडिकल बोर्ड भी बैठेगा : विश्व रेडक्राॅस दिवस पर बंगाणा के डुमखर में होगा कार्यक्रम 8 मई को

by

तैयारियों को लेकर ज़िला रेडक्राॅस सोसाइटी की बैठक आयोजित
ऊना 1 मई: विश्व रेडक्राॅस दिवस पर ज़िला स्तरीय समारोह 8 मई को बंगाणा उपमण्डल के अन्तर्गत आईटीआई डुमखर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें लोगों के लिए निःशुल्क एलोपैथिक व आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर भी लगाए जाएंगे। यह जानकारी एडीसी महेन्द्र पाल गुर्जर ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। बैठक में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी ने बताया कि इस दौरान एलोपैथिक और आयुर्वेद दोनों चिकित्सा पद्धतियों की ओपीडी लगाई जाएंगी, जहां लोगों की निःशुल्क चिकित्सीय जांच के साथ-साथ दवाइयां भी दी जाएंगी। इसके अतिरिक्त आयुष, कल्याण, बाल विकास परियोजना, पशुपालन विभागों की प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी, जिनके माध्यम से जनहित में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। जबकि नशामुक्ति को लेकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान मैडिकल बोर्ड भी बिठाया जाएगा, जो मौके पर ही पात्रों को मैडिकल प्रमाण पत्र जारी करेगा।
महेन्द्र पाल गुर्जर ने कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर सम्बन्धित ज़िला अधिकारियों को आयोजन से पूर्व कार्यक्रम स्थल का दौरा करने के निर्देश दिये ताकि किसी भी तरह की कमी को समय पर पूरा किया जा सके। उन्होंने पंचायत राज विभाग को ज़िला के पंचायत प्रधानों व पंचायत सचिवों से भी सम्पर्क करने के निर्देश दिये ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।
रक्तदान शिविर भी लगेगा
एडीसी ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने रक्तदान के इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे इस शिविर में भाग लेकर मानवता की सेवा में अपनी सकारात्मक भागीदार बनें।
दिव्यांगों को चिकित्सा जांच उपरांत मुफ्त सहायक उपकरण मिलेंगे
एडीएम ने जानकारी दी कि हाल ही में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम मोहाली की ओर से जांच किये गये ज़िला के 54 दिव्यांगों को आॅर्थोपेडिक, नेत्रहीन, श्रवण और मानसिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के लिए 83 सहायक उपकरण वितरित किये जाएंगे। जबकि ज़िला के जो भी दिव्यांग अपनी जांच अब तक नहीं करवा पाए हैं, वे मौके पर भी जांच करवा सकेंगे जिन्हें भी सहायक उपकरण प्रदान किये जाएंगे। दिव्यांगों के लिए मौके पर एक लोक मित्र केन्द्र भी स्थापित होगा, जहां तत्काल आईडी बनाने की सुविधा होगी।
ये रहे उपस्थित
बैठक में एसी वीरेन्द्र शर्मा, एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, सीएमओ डाॅ. संजीव वर्मा, आयुष अधिकारी डाॅ. विजय ठाकुर, रेडक्राॅस सोसाइटी के स्टेट पैटर्न सुरेन्द्र ठाकुर, पीओ डीआरडीए नवीन कुमार, ज़िला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डंडे से पीटकर पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी

कसौली :  कोटबेजा पंचायत के जामली गांव में पति की ओर से अपनी पत्नी की हत्या कर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। दोनों मृतक उत्तराखंड के जिला चंपावत के रहने वाले थे।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC किरण भड़ाना के सक्षम मार्गदर्शन : जिला प्रशासन द्वारा प्रवासी मजदूरों के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने तथा आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयास जारी

एएम नाथ।  लाहौल-स्पीति  :  उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना के सक्षम मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा प्रवासी मजदूरों के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हें आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उप-मुख्यमंत्री ने नितिन गडकरी से 15 वर्षों के लिए अखिल भारतीय टैक्सी परमिट देने का किया आग्रह

रोहित जसवाल। ऊना/ नई दिल्ली : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर हिमाचल प्रदेश के लिए उदार रवैया  अपनाने के लिए उनका आभार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री के प्रयासों से आईएसबीटी नई दिल्ली में फंसे 22 खिलाड़ियों व स्टाफ को सुरक्षित निकाला

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रयासों के फलस्वरूप वीरवार सायं आवासीय आयुक्त द्वारा अन्तरराज्यीय बस अड्डा (आईएसबीटी) नई दिल्ली में फंसे 22 खिलाड़ियों व अन्य स्टाफ को सुरक्षित बचाया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!