निगम क्षेत्र में पेयजल और मल निकासी पर व्यय होंगे 210 करोड़ : आशीष बुटेल

by
पालमपुर, 12 दिसंबर :- नगर निगम पालमपुर की बैठक का आयोजन महापौर गोपाल नाग की अध्यक्षता में किया गया।  बैठक में मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल विशेष रूप में उपस्थित रहे। सीपीएस ने नवनियुक्त महापौर और उपमहापौर को बधाई दी।
आशीष बुटेल ने कहा कि पालमपुर नगर निगम क्षेत्र में पेयजल और मल निकासी योजनाओं पर 210 करोड़ रुपये व्यय किया जायेगा। उन्होंने कहा कि निगम परिधि में लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से बड़ा सामुदायिक भवन का भी निर्माण किया जायेगा ताकि लोगों को धार्मिक एवं सामाजिक समारोह आयोजन के लिये बेहतर स्थान उपलब्ध हो सके।
उन्होंने कहा कि पालमपुर सुंदर शहर है। निगम क्षेत्र की खूबसूरती को कायम रखना और निखारना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने पार्षदों से आह्वान किया कि निगम क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का सृजन और विस्तार के लिये योजनाओं का निर्माण करें। उन्होंने निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को अधिक कारगर तथा सुचारू बनाने के लिये निगम अधिकारियों को निर्देश जारी किये।
सीपीएस ने कहा कि निगम क्षेत्र के रास्तों के निर्माण को विशेष तव्वजों देने पर बल दिया ताकि लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो। उन्होंने पार्षदों को आश्वस्त किया कि निगम क्षेत्र के विकास कार्यों के लिये प्रदेश सरकार हर सम्भव सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र की छोटी-छोटी सड़कों के लिये भी धनराशि उपलब्ध करवाई जायेगी।
निगम की मुख्य सड़कों पर लगेंगी विद्युतीकृत स्ट्रीट लाइटें : 
नगर निगम महापौर गोपाल नाग ने सीपीएस आशीष बुटेल का बैठक में विशेष रूप उपस्थित रहने के लिये आभार प्रकट किया। नाग ने कहा कि आशीष बुटेल के मार्गदर्शन में पालमपुर नगर निगम को आदर्श निगम बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम की सभी मुख्य सड़कों पर सोलर के स्थान पर अब विद्युतीकृत स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी और इस दिशा में कार्य आरम्भ किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष के प्रथम परमवीरचक्र विजेता शहीद मेजर सोम नाथ शर्मा की प्रतिमा के नवीकरण और स्थल के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में विकास कार्यों में गति लाने के निर्देश दिये गये हैं।
बैठक में नगर निगम क्षेत्र के विकासात्मक कार्यों के लिए बजट प्रावधान करने बारे चर्चा। नगर निगम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था बारे विस्तृत चर्चा और अधिक सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी रुप में लागू करने बारे चर्चा की गई। निगम क्षेत्र में स्ट्रीट लाईटों बारे विचार विमर्श किया गया।
बैठक में नगर निगम क्षेत्र में बरसात के कारण हुए नुक्सान व डंगे निर्माण आदि के बारे चर्चा और इन कार्यो में तेज़ी लाने पर चर्चा की गई। बैठक में उपमहापौर राज कुमार सहित निगम पार्षद उपस्थित रहे। बैठक का संचालन निगम आयुक्त डॉ आशीष शर्मा ने किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चौपाल का बेटा हिमाचल की सीनियर रणजी टीम में 

एएम नाथ। शिमला : चौपाल उप मंडल मुख्यालय के साथ लगते गांव बोधना के मुकुल नेगी का चयन रणजी ट्रॉफी के लिए हुआ है।   मध्य प्रदेश के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में मुकुल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू बोले आगामी बजट में दिखेगी आत्मनिर्भर एवं समृद्ध हिमाचल की झलक

एएम नाथ। शिमला  :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में एक निजी चैनल के कार्यक्रम चौपाल में भाग लेते हुए कहा कि राज्य सरकार हिमाचल में व्यवस्था परिवर्तन की भावना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्री राजेश धर्मानी ने गाहर स्कूल में 4 कमरों के अतिरिक्त भवन का किया शिलान्यास

एएम नाथ। बिलासपुर ; प्रदेश सरकार में टीसीपी, आवास एवं तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण तकनीकी शिक्षा, मंत्री राजेश धर्माणी ने बुधवार को गाहर पंचायत के अंतर्गत हाई स्कूल गाहर में लगभग 43...
article-image
हिमाचल प्रदेश

14 वर्षीय बच्चे की मदद के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू ने हाथ बढ़ाए : मुख्यमंत्री ने दिया हर संभव सहायता के लिए तुरंत अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश जारी

शिमला : मस्कुलर डिस्ट्रॉफी बीमारी से पीड़ित 14 वर्षीय बच्चे की मदद के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हाथ बढ़ाए हैं। मुख्यमंत्री ने पीड़ित बच्चे के उपचार के लिए सरकार की तरफ से...
Translate »
error: Content is protected !!