निजी अस्पतालों को को वैक्सीन बेचने की जिम्मेदारी लेते हुए सेहत मंत्री इस्तीफा दे- शूका

by

गढ़शंकर – नगर परिषद गढ़शंकर के पूर्व प्रधान व अकाली दल नेता राजिंदर सिंह शूका ने पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू से इस्तीफे की मांग की है। उनका आरोप है कि स्वास्थ्य मंत्री प्रदेश के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने में असफल रहे हैं वही उन्होंने पंजाब के लोगों को निशुल्क लगने वाली कोविड वेक्सीन को निजी अस्पतालों को बेच कर राज्य की जनता के साथ धोखाधड़ी की है। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण की जो डोज 400 रुपये के हिसाब से राज्य के लोगों को फ्री में लगाने के लिए मिली। उसे बीस निजी अस्पतालों को 1060 रुपये के हिसाब से बेच दिया गया। उन्होंने कहा कि करीब 42000 डोज निजी अस्पतालों को बेची गई, ताकि निजी अस्पताल इसे अमीर लोगों को मनमानी कीमत लेकर मुनाफा कमा सके। ऐसा कर सेहत मंत्री ने पंजाब के लोगों के साथ धोखा किया है। सिद्धू को नैतिकता के आधार पर ही इस्तीफा दे देना चाहिए। कोरोना की दूसरी लहर की चेतावनी के बाद भी सेहत मंत्री पंजाब के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का इंतजाम नहीं कर सके। जिस कारण ऑक्सीजन की भारी किल्लत रही। उन्होंने कहा कि सेहत मंत्री की कार्यशैली को देखकर लगता है कि वह निजी अस्पतालों के लिए काम कर रहे न कि पंजाब की जनता के लिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बेटी और मां ने बनाए एक-एक बॉयफ्रेंड: दोनों ने जो किया वह तो सहेली भी नहीं करती

जयपुर. राजधानी जयपुर के नजदीक स्थित कोटपूतली जिले में रहने वाली कोमल नाम की एक युवती ने इतना कठोर कृत्य किया है कि पुलिस अफसर भी हैरान हैं। कोमल ने अपनी मां रेखा और...
article-image
दिल्ली , पंजाब

सीएम रेखा गुप्ता ने करतारपुर साहिब का अपमान किया… माफी मांगें :आम आदमी पार्टी नेता जरनैल सिंह का आरोप

आम आदमी पार्टी नेता जरनैल सिंह ने दिल्ली बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बीते दिन का एक वीडियो है. मुख्यमंत्री ने हमारे बहुत पवित्र धार्मिक...
article-image
पंजाब

युवती को 182 ग्राम नशीले पदार्थ स्मेत माहिलपुर पुलिस ने किया काबू

गढ़शंकर : माहिलपुर पुलिस ने गश्त दौरान एक युवती को 182 ग्राम नशीले पदार्थ स्मेत काबू कर लिया। जानकारी मुताबिक माहिलपुर पुलिस की एक पुलिस पार्टी गांव खानपुर की ओर गश्त पर थी तो...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में लड़कियों के लिए 6 दिवसीय रोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

गढ़शंकर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के शिक्षा निदेशालय द्वारा सचिव विद्या सुखमिंदर सिंह के नेतृत्व में बनाए गए प्लेसमेंट और कैरियर मार्गदर्शन सेल के प्रयासों के तहत नंदी फाउंडेशन और महिंद्रा एंड महिंद्रा...
Translate »
error: Content is protected !!