निजी कंपनी औरो टेक्सटाइल्स बद्दी में भरे जाएंगे 200 पद : अरविंद सिंह चौहान,

by

एएम नाथ। चम्बा : जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय चंबा द्वारा 04 व 05 जून को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें औरो टेक्सटाइल लिमिटेड बद्दी जिला सोलन में मशीन ऑपरेटर, अप्रेंटिस व हेल्पर के 200 पदों को भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्धारित शैड्यूल के अनुसार 04 जून को जिला रोजगार कार्यालय चंबा तथा 05 जून को उप रोजगार कार्यालय सुंडला में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। आवेदकों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं व अधिक तथा आयु सीमा 18 से 26 वर्ष निर्धारित की गई है

उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को प्रारंभिक वेतन 12,790 रुपये प्रति माह और तीन महीने बाद 12,818 रुपये प्रति माह के साथ अन्य भत्ते प्रदान किए जाएंगे। साक्षात्कार के लिए शैक्षिणक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा आदि दस्तावेज लेकर निर्धारित तिथि व स्थानों पर सुबह 11 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित बनाएं।
अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय चंबा के दूरभाष नंबर 01899-222209 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गहलोत’ और ‘पायलट’ ने डुबाई थी राजस्थान में कांग्रेस की नैया, अब हुड्डा और शैलजा ने हरियाणा में

चंडीगढ़ : हरियाणा चुनाव परिणाम आने से ठीक दो दिन पहले से ही दिल्ली में कुमारी शैलजा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा डेरा डाले बैठे थे। दोनों में से कोई भी चुनाव परिणाम के साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्य आरोपी के पास 2 करोड़ नकद मिले , 2000 के 97 लाख बैंक में एक्सचेंज करवाए : सलूणी में युवक हत्याकांड की जांच NIA से करवाई जाए : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

चंबा/ शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि चंबा जिले में मनोहर की निर्मम हत्या का गंभीर मामला सामने आया है। देवभूमि हिमाचल प्रदेश में यह घटना दुर्लभ है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार ग्रामीण आर्थिकी को मज़बूत बनाकर स्वावलम्बी एवं आत्मनिर्भर हिमाचल के लिए निरन्तर कार्यरत – संजय अवस्थी

ग्राम पंचायत ग्याणा में 50 लाख रुपए की योजनाओं के लोकार्पण,  ‘सरकार गांव के द्वार’ में सुलझाई समस्याएं एएम नाथ।  अर्की  :  अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण आर्थिकी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डॉक्टर गिरफ्तार-22 नशा मुक्ति केंद्र चलाने वाला : मरीजों की दवाई बेची जा रही थी बाजार में- ड्रग इंस्पेक्टर को भी सह आरोपी बनाया

चंडीगढ़ :  पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य के विभिन्न हिस्सों 22 नशा मुक्ति केंद्रों को चलाने वाले चंडीगढ़ निवासी डॉ. अमित बंसल को गिरफ्तार किया है। जबकि ड्रग इंस्पेक्टर लुधियाना रूपप्रीत कौर को भी...
Translate »
error: Content is protected !!