नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए मैरा खड्ड में सौ फुट लंबी व चार फुट ड्रेन खोद डाली : वन विभाग दुारा तीन दिन बाद भी कोई कारवाई नहीं

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर में माईनिंग व वन माफिया वैखोफ होकर जगह जगह यहां नजायज माईनिंग कर रहा तो अव इस माफिया ने गांव मैरा की खड्ड में एक निजी ईमारत को बचाने के लिए बड़ा नाला खोद दिया। जबकि नियमों के मुताविक उकत खड्ड बि किसी मंजूरी के कोई पत्थर तक नहीं उठा सकता और ना ही पत्थर इधर से उधर उठा कर रख सकता है। लेकिन गढ़शंकर नंगल सडक़ के साथ लगती गांव मैरा की खड्ड में शरेआम यह कारनामा माईनिंग माफिया ने कर दिया लेकिन विभाग दुारा तीन दिन बाद भी कोई ठोस कारवाई नहीं की गई।
उल्लेखनीय है कि गांव मैरा की खड्ड में बिना किसी सीएलयू के एक निजी ईमारत सभी नियमों को ताक पर रख बनाई जा चुकी है। लेकिन आज तक वन विभाग ने उस ईमारत को बनाने वालों के खिलाफ एक कदम नहीं उठाया। गांव मैरा की खड्ड में बारिश होने पर बुहत ज्यादा पानी तेज गति से आता है ओर अव विना किसी मंजूरी के इसमें इमारत बनने से पानी के बहाव में बदलाव आना तो तय है। स्ूत्रों की माने तो अव उकत ईमारत को बारिश होने पर तेज गति में आने वाले पानी से बचाने के लिए जेसीवी लगाकर खड्ड में ही चार फुट से ज्यादा गहरा और सौ फुट ज्यादा लंबी ड्रेन खोद डाली और इस बात का विभाग को पता चला और विभाग के अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही जेसीवी वाले और ड्रेन ख्ुदवाने वाले भाग गए।
जिसके बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और खोदी ड्रेन को देखा भी, लेकिन आज तीन दिन बाद भी विभाग ने कोई कारवाई नहीं की गई। उकत खड्ड गैर मुमकिन है, यहां से गई करीव आधा दर्जन से ज्यादा गावों का पानी गुजरता है और भारी बारिश होने पर पानी का बहाव बंद होने पर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उकत खड्ड वन विभाग की धारा 4 व 5 अधीन आती है। यहां पर कोई भी काम करना हो तो पहले वन विभाग से मंजूरी लेनी पड़ती है। खड्ड में खुदाई के समय खड़े एक व्यक्ति ने अपना नाम तो नहीं बताया लेकिन कहा कि खड्ड हमारे मालिक ने खरीद रखी है और अव हमें मंजूरी की जरूरत नहीं है और हम खड्ड में कुछ भी कर सकते है।
वन विभाग के ब्लाक अफसर किरन कुमार : जल्दी संबंधित लोगो को नोटिस जारी कर दिए जाएगे उसके बाद जो भी कारवाई बनती हुई वह की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भारतीय किसान यूनियन चढूनी के नेता से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, विदेशी नंबर से आई कॉल; परिवार को जान से मारने की दी धमकी

गुरदासपुर । भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) चढ़ूनी के पंजाब यूथ प्रधान इंद्रपाल सिंह बैंस को वाट्सएप काल से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। बैंस ने बताया कि रविवार को दोपहर 3.10...
article-image
पंजाब

महिला सहित दो लोग 130 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 7 जनवरी: गढ़शंकर पुलिस ने सूरज पुत्र निरंजन निवासी गांव देनोवाल थाना गढ़शंकर और बब्बी देवी उर्फ सोनिया पत्नी दलीप राजू निवासी किशनगंज पुलिस थाना किशनगंज जिला काठियार बिहार, हॉल निवासी बंगा रोड,...
article-image
पंजाब

25 मार्च को आंगनवाड़ी यूनियन CITU की मंत्री बलजीत कौर के साथ मीटिंग करवाने का को डायरेक्ट सीना ने दिलाया है आश्वाशन, लेकिन अगर मांगें नहीं मानी गई तो संघर्ष होगा तेज : जिला जनरल सेक्रेटरी लखविंदर कौर नवांशहर

डायरेक्टर सीना अग्रवाल ने दिया आश्वाशन आंगनवाड़ी वर्कर हेल्पर परमानेंट एम्प्लॉई नहीं, सरकार की तरफ से ₹1000 मिलेंगे चंडीगढ़, 9 मार्च : आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन पंजाब CITU की तरफ से 8 मार्च, इंटरनेशनल महिला...
article-image
पंजाब

मनजीत कुमार बतौर इंस्पेक्टर पदोन्नत

गढ़शंकर, 4 दिसंबर: गढ़शंकर के गांव मोइला वाहिदपुर के निवासी सब इंस्पेक्टर मनजीत कुमार नंबर 564/पीएपी बतौर इंस्पेक्टर पदोन्नत हुए। उनकी पदोन्नति पर पीआरटी जहानखेलां होशियारपुर के  कमांडेंट अधिकारी जगमोहन सिंह पीपीएस तथा डीएसपी...
Translate »
error: Content is protected !!