2 निर्दलीय विधायक भाजपा में शामिल : देहरा के होशियार सिंह और जोगिंदर नगर के प्रकाश राणा

by

शिमला :
हिमाचल प्रदेश में मंडी जिला के जोगिंदर नगर विधानसभा के निर्दलीय एमएलए प्रकाश राणा और कांगड़ा जिला के विधानसभा क्षेत्र देहरा के निर्दलीय एमएलए होशियार सिंह बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। दोनों विधायक भाजपा के पार्टी कार्यालय दीप कमल में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि दोनों विधायकों के शामिल होने से प्रदेश में भाजपा को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने दोनों नेताओं को पार्टी में शामिल होने पर शुभकामनांए दी और कहा कि दोनों नेताओं के साथ आने से पार्टी निश्चित रूप से आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर दोनों नेताओं ने पार्टी को जॉइन किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

धर्मेंद्र ने पंजाबी ठाठ से अंडरवर्ल्ड को धमकाया था…और कहा था पंगा मत लेना, एक इशारा पर ट्रक भर-भरकर लोग आ जाएंगे

बॉलीवुड के धाकड़ हीरो धर्मेंद्र को ‘ही-मैन’ का खिताब यूं ही नहीं मिला। पर्दे पर वे हमेशा बेईमानों को धूल चटाते नजर आते थे, लेकिन असल जिंदगी में भी उनकी हिम्मत की मिसालें कायम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भदसाली में दुर्गा अष्टमी पर भंडारा करवाया

भदसाली (हरोली) : गांव भदसाली में दुर्गा अष्टमी के अवसर पर पहला भंडारा करवाया गया। इससे पहले हवन और पूजा अर्चना की गई और झंडे की रस्म निभाई गई। इस दौरान माता के श्रद्धालुओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्वाचन नामावली से संबंधित आपत्ति या आक्षेप 17 अक्तूबर तक करें प्रस्तुत : DC प्रियंका वर्मा

एएम नाथ। नाहन, 14 अक्तूबर। उपायुक्त सिरमौर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) प्रियंका वर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन 2025 के लिए तैयार की जा रही...
पंजाब , समाचार

किसानों को उत्साहित करने हेतु किरती किसान यूनियन का समुंदड़ा में आरजी कार्यालय स्थापित   गढ़शंकर:

दिल्ली में चल रहे किसान धरने में जाने के लिए इलाके के किसानों को उत्साहित करने के उद्देश्य से किरती किसान यूनियन द्वारा चंडीगढ़-होशियारपुर मार्ग कस्बा समुंदड़ा में आरजी कार्यालय स्थापित किया गया है।...
Translate »
error: Content is protected !!