निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए उठाए जाएं आवश्यक कदम ,प्रायोजित ऋण प्रस्तावों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करें बैंक- DC अपूर्व देवगन

by

चंबा, 29 अगस्त : उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन हाल में ज़िला स्तरीय बैंकर्स समीक्षा समिति बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की समीक्षा करते हुए उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि ज़िला के सभी बैंक विभिन्न विभागीय योजनाओं के अंतर्गत प्रायोजित ऋण प्रस्तावों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित बनाए ।
उपायुक्त ने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, ग्रामीण आजीविका मिशन व शहरी आजीविका मिशन के तहत स्वीकृत विभिन्न मामलों में प्राथमिकता रखने के निर्देश दिए । उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि संबंधित बैंक द्वारा स्वीकृत मामलों को तय सीमा के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित बनाया जाए है ।
विभिन्न बैंकों द्वारा स्वीकृत ऋण प्रस्तावों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान वर्षिक ऋण योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।
उन्होंने जमा ऋण अनुपात की समीक्षा करते हुए सभी बैंकों जिसमें विशेष तौर से भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक व हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक को विशेष ध्यान देने के साथ शाखा स्तर पर विश्लेषण करने के निर्देश भी दिए ।
उपायुक्त ने यह निर्देश भी दिए कि जमा ऋण अनुपात के आंकलन को लेकर समन्वयकों के साथ मासिक बैठक का आयोजन सुनिश्चित बनाया जाए ।
उपायुक्त ने कहा कि चूंकि चंबा आकांक्षी ज़िला की श्रेणी में शामिल है । सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर लक्ष्य और समय सीमा को निर्धारित किया गया है। ऐसे में बैंक प्रबंधन द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत नीति आयोग द्वारा निर्धारित मानक बिंदुओं के अनुरूप प्रभावी कार्य व्यवस्था को सुनिश्चित बनाया जाए ।
अपूर्व देवगन ने प्रधान मंत्री जन धन योजना, प्रधान मंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, आधार सीडिंग व किसान क्रेडिट कार्ड, शिक्षा ऋण योजना से संबंधित जानकारी के लिए विद्यालय स्तर पर विशेष जागरूकता शिविर लगाने के लिए सभी बैंकों को निर्देशित किया।
उन्होंने बैंक अधिकारियों को सभी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड सुविधा से जोड़ने के साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी को आम जन तक पहुंचाने के लिए भी कहा।
बैठक में कार्यवाही का संचालन अग्रणी जिला प्रबन्धक डीसी चौहान ने किया ।
बैठक में जिला विकास प्रबन्धक नाबार्ड साहिल स्वांगला, महाप्रबंधक उद्योग चंद्रभूषण सहित विभिन्न बैंक के स्थानीय प्रबंधक उपस्थित रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

चोर व स्नेचर बेखौफ डीएसपी कार्यालय के निकट दो घटानाओं को दिया अंजाम : गढ़शंकर शहर में युवती से पहले पर्स छीना और पुलिस थाने में शिकायत की तो बाद में बैंक में एटीएम बंद करवाने गई तो एकटिवा चोरी

गढ़शंकर : गढ़शंकर शहर में बेखौफ चोरों ने दिन दिहाड़े दो घटनाओं को अंजाम देते हुए लडक़ी का पर्स युवक छीन कर फरार हो गए और जव वह पुलिस थाने शिकायत कर वापिस बैंक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आलमपुर जांगल में बनेगा आयुर्वेदिक अस्पताल- जनहित, लोकहित और सामाजिक कार्य मेरी प्राथमिकता : यादविंदर गोमा

45 लाख से निर्मित निरीक्षण कुटीर और प्रवेशद्वार लोगों को समर्पित, आलमपुर, 28 नवंबर :- आयुष युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा ने जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के जांगल में 45 लाख से निर्मित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विशेष मतदान केंद्र का DC किरण भड़ाना ने किया निरीक्षण : चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्थाओं का लिया विस्तृत जायजा

एएम नाथ। लाहौल-स्पीति : पंचायत चुनाव-2026 के अंतर्गत चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से लाहौल-स्पीति की उपायुक्त किरण भड़ाना ने आज जिला मुख्यालय केलांग स्थित बीडीओ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वोटर कार्ड-आधार का युग खत्म : अब नागरिक कार्ड में होगा सब काम!

नई दिल्ली।  भारत सरकार नागरिक कार्ड लॉन्च कर रही है, जो एक साथ वोटर आईडी और आधार कार्ड का काम करेगा। इसे नागरिकों की पहचान और नागरिकता के प्रमाण के रूप में इस्तेमाल किया...
Translate »
error: Content is protected !!