निर्माण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. जनक राज

by

धनवास गांव में निर्माणाधीन मेगा वाट सोलर प्लांट का किया निरीक्षण

 पांगी में विधायक डॉ. जनक राज का ठेकेदारों और विभाग को सख्त संदेश

एएम नाथ। पांगी (चम्बा) : पांगी-भरमौर विधायक डॉ. जनक राज ने पांगी प्रवास के दौरान पंचायत करियास के धनवास गांव में निर्माणाधीन मेगा वाट सोलर प्लांट का निरीक्षण करते हुए ठेकेदारों और विभाग को साफ चेतावनी दी कि “गुणवत्ता से समझौता करने वालों की खैर नहीं”।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की बारीकी से समीक्षा की और निर्माण सामग्री की जांच करते हुए कहा कि “काम में लापरवाही, घटिया सामान या ढिलाई… किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं होगी। विकास कार्यों में पारदर्शिता और मजबूती हमारी पहली शर्त है।”
उन्होंने मौके पर ही निर्माण में पाई गई खामियों को उच्चाधिकारियों के सामने रखा और संबंधित विभाग को तुरंत सुधार के सख्त निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि देरी या टालमटोल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
गांव के लोगों और जनप्रतिनिधियों ने जब अपनी समस्याएं और सुझाव रखे, तो डॉ. जनक राज ने भरोसा दिलाया कि हर मुद्दे का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा, चाहे इसके लिए किसी को भी कठघरे में खड़ा करना पड़े। डॉ. जनक राज का संदेश साफ है कि पांगी में काम चलेगा, लेकिन ईमानदारी और गुणवत्ता के साथ, वरना जिम्मेदार जवाब देंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रेल मामले सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू दिल्ली आएं जयराम ठाकुर के साथ : केंद्रीय बजट में हिमाचल के लिए 11,806 करोड़ का प्रावधान, मिडल क्लास को बड़ा लाभ : रवनीत सिंह बिट्टू

एएम नाथ/ रोहित जसवाल । शिमला :  , 18 फ़रवरी । केंद्रीय बजट में हिमाचल प्रदेश के लिए 11,806 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है और इससे प्रदेश के विकास को नई दिशा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जगात खाना-ऊना वाया हंडोला बस सेवा को वीरेंद्र कंवर ने दिखाई हरी झंडी

ऊना, 26 सितंबर: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज जगात खाना से ऊना वाया हंडोला बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कंवर ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने माता श्री चिंतपूर्णी में नवाया शीश….बोले…250 करोड़ से होगा माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के भव्य भवन के निर्माण और सौंदर्यीकरण का कार्य*

एएम नाथ/ रोहित जसवाल।  ऊना, 23 अगस्त. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (शनिवार) को परिवारजनों सहित विश्वविख्यात माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में शीश नवाया और विधिवत रूप से हवन और पूजा-अर्चना करके प्रदेशवासियों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बीत इलाके की समस्यायों को लेकर एसडीएम गढ़शंकर ने बिभिन्न विभागों के अधिकारीयों , बीत के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर की चर्चा

ओवरलोड टिप्परों व पराली ट्रेक्टर ट्रॉलियों की समस्या का समाधान और सड़को के दोनों और वरम बनवाने का दिया आश्वासन गढ़शंकर।  तहसील गढ़शंकर में पड़ते बीत क्षेत्र की समस्यायों को लेकर और ओवरलोडिड टिप्परों...
Translate »
error: Content is protected !!