निर्वाचक नामावली सत्यापन कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करें अधिकारी – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

by
ऊना, 8 अगस्त – जिला में निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं त्रुटि रहित व अद्यतन बनाए रखने के उद्देश्य से फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में विद्यमान प्रविष्टियों के सत्यापन का कार्यक्रम 21 जुलाई शुरू किया जा चुका है जोकि 21 अगस्त, 2023 तक चलेगा। इस दौरान निर्वाचक नामावली के सत्यापन संबंधी प्रक्रिया में निर्वाचन विभाग कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करें ताकि सशक्त लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। यह निर्देश अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने निर्वाचक नामावली सत्यापन प्रक्रिया संबंधी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित निर्वाचन विभाग के अधिकारियों को दिए।
उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर निर्वाचक नामावली का सत्यापन किया जा रहा है। इस सत्यापन प्रक्रिया द्वारा मतदाता सूची में विद्यमान मतदाताओं की प्रविष्टियों का सत्यापन तथा त्रुटि पाए जाने पर उसे प्रारूप 8 के माध्यम से सही किया जा रहा है। इसके अलावा 1 अक्टूबर, 2023 को 18 वर्ष या उससे अधिक की आयु पूर्ण कर रहे व छूटे हुए पात्र मतदाताओं की पहचान कर उनका नाम मतदाता सूची में प्रारूप 6 के माध्यम से दर्ज किया जा रहा है। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा दोहरे पंजीकृत/मृत/अस्थाई रूप से स्थानांतरित मतदाताओं की पहचान कर उनका नाम प्रारूप 7 के माध्यम से मतदाता सूची से हटाने संबंधी कार्रवाई भी की जा रही है। इस सत्यापन प्रक्रिया में दिव्यांग मतदाताओं की पहचान, मतदान केंद्र की पहचान, मतदान केंद्र भवन की फोटो और जानकारी अपलोड करने के अलावा मतदान केंद्रों की संख्या से संबंधित जानकारी जी एकत्र की जा रही है।
अतिरिक्त उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे इस निर्वाचक नामावली सत्यापन प्रक्रिया में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने भावी युवा मतदाताओं का आह्वान किया कि वे लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इस सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग करें।
बैठक में निर्वाचन विभाग से तहसीलदार सुमन कपूर व नायब तहसीलदार अजय कुमार, कांग्रेस पार्टी की ओर से राघव , भारतीय जनता पार्टी की ओर से विजय शर्मा तथा बहुजन समाज पार्टी की ओर से रमेश चंद उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर के निर्माणाधीन बस स्टैंड के पास 25 तक बंद रहेगी मुख्य सड़क

एएम नाथ।  हमीरपुर 16 अक्तूबर। निर्माणाधीन बस स्टैंड के पास हमीरपुर-नादौन मुख्य सड़क पर बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सीवरेज लाइन को बदलने के कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 25 अक्तूबर तक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खज्जियार में सशक्त महिला योजना के अंतर्गत एकदम दिवसीय जागरूकता शिविर कार्यक्रम

चम्बा : शशि ठाकुर जिला कार्यक्रम अधिकारी चम्बा अतिरिक्त कार्यभार के मार्गदर्शन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खज्जियार में सशक्त महिला योजना के अंतर्गत एकदम दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें स्कूली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 26 केंद्रीय विद्यालय संचालित…. 6 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की योजना : डॉ. राजीव भारद्वाज

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से हिमाचल में 26,505 किमी सड़क और 147 पुल स्वीकृत, कांगड़ा में 3558 किमी सड़क निर्माण : डॉ. राजीव भारद्वाज एएम नाथ । शिमला :  भाजपा नेता एवं सांसद डॉ....
article-image
हिमाचल प्रदेश

आरडीजी के मुद्दे पर पूरी भाजपा हिमाचल प्रदेश के हितों के खिलाफ़ : उपमुख्य सचेतक पठानिया

एएम नाथ ।  धर्मशाला, 20 फ़रवरी : उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि भाजपा का आरडीजी पर असली चेहरा प्रदेश के सामने बेनकाब हो चुका है। विधानसभा सत्र के दौरान हिमाचल प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!