निर्वाचन आयोग के प्रयासों से महिला मतदाता लिंग अनुपात में वृद्धि दर्ज

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्य निर्वाचन अधिकारी नंदिता गुप्ता ने आज यहां कहा कि किसी भी लोकतंत्र की मजबूती उसमें महिलाओं की भागीदारी से तय होती है। भारत निर्वाचन आयोग निरंतर प्रयास कर रहा है कि महिलाएं अधिक से अधिक संख्या में मतदान प्रक्रिया से जुड़ें। इसके लिए हर विधानसभा क्षेत्र में महिला और पुरुष मतदाताओं के अनुपात (प्रति 1000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या) पर नजर रखी जाती है और जहां यह अनुपात कम मिलता है, वहां विशेष रणनीतियां अपनाई जाती हैं।
फोटो मतदाता सूची-2025 के अंतिम प्रकाशन के अनुसार, राज्य में महिलाओं का मतदाता लिंग अनुपात 981 था। जिन क्षेत्रों में यह अनुपात राज्य और जिला औसत से कम था, वहां राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाए गए। इसके परिणामस्वरूप पिछले छह महीनों में 16 विधानसभा क्षेत्रों में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया। इनमें भरमौर में 930 से 948, इंदौरा 939 से 952, फतेहपुर 972 से 976, बंजार 967 से 968, करसोग 972 से 977, सराज 935 से 939, द्रंग 970 से 972, चिंतपूर्णी 959 से 961, श्री नैना देवी 962 से 966, नालागढ़ 956 से 959, दून 922 से 925, कसौली 949 से 951, शिलाई 820 से 833, शिमला 934 से 936, रामपुर 946 से 950 और रोहड़ू में 955 से 967 तक सुधार हुआ।
आयोग के इन प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने शिलाई उप-मंडल के बालीकोटी, बंदली और कांडो-भटनोहल पंचायतों में महिलाओं से भेंट कर मतदाता पंजीकरण के प्रति उन्हें जागरूक किया और बूथ स्तर अधिकारियों ने मौके पर ही पात्र महिलाओं का पंजीकरण किया। इस अभियान में कुल 333 महिलाओं का पंजीकरण किया गया, जिनमें से 148 महिलाएं इन पंचायतों के 14 मतदान केंद्रों से और 185 महिलाएं शिलाई निर्वाचन क्षेत्र के अन्य 97 मतदान केंद्रों से थीं।
नंदिता गुप्ता ने क्षेत्रीय अधिकारियों को मतदाता लिंग अनुपात सुधारने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए तथा सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों से नियमित प्रगति रिपोर्ट भेजने को कहा।
राज्य में महिलाओं का मतदाता लिंग अनुपात अब 981 से बढ़कर 983 हो गया है, जो कई क्षेत्रों में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी में आई महत्त्वपूर्ण वृद्धि को दर्शाता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

शरीर के किए 300 टुकड़े,टेबल पर पड़ा था सर – रिटायर्ड कर्नल की हैवानियत आपको रख देगी हिलाकर

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के नयापल्ली इलाके में… भारतीय सेना से रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल सोमनाथ परिदा अपनी पत्नी उषा श्री के साथ यहां एक बड़े बंगले में रहते थे। सोमनाथ परिदा 1970 में भारतीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा में सोने की तस्करी : ED की बड़ी कार्रवाई, मोहाली में सिमरन प्रीत पनेसर के घर मारा छापा

मोहाली : कनाडा में सोने की तस्करी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब के मोहाली में बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने मोहाली के सेक्टर 79 में 32 वर्षीय सिमरन प्रीत पनेसर...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में एमएसएमई सेक्टर के क्रेडिट गैप का मुद्दा उठाया

लुधियाना, 13 दिसंबर : चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने लोकसभा में एमएसएमई सेक्टर के क्रेडिट गैप का मुद्दा उठाया है। इस मौके पर मनीष तिवारी ने कहा है कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवा महिला विशेषज्ञ डाक्टर का सपना मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना ने किया साकार : 45 लाख रुपये के ऋण और सब्सिडी से स्थापित की अत्याधुनिक सी.वी.सी.टी. मशीन

हमीरपुर 19 नवंबर। हिमाचल प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना जहां कई युवाओं को अपना उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित कर रही है, वहीं पहले से ही अपना व्यवसाय कर रहे कई युवाओं...
Translate »
error: Content is protected !!