निशुल्क मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाने की कृषि विभाग ने शुरू की कवायद : ‘आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम’ के सम्पूर्णता अभियान के तहत 30 सितम्बर तक चलेगा अभियान–डॉ. कुलदीप धीमान

by
एएम नाथ। चंबा, 10 जुलाई
‘आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम’ के सम्पूर्णता अभियान के अंतर्गत विभागीय मानक संकेतकों में परिपूर्णता हासिल को लेकर चंबा ज़िला में कृषि विभाग ने किसानों के खेत- खलिहानों की निशुल्क मिट्टी जांच कर मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध करवाने की कवायद शुरू की है।
उप निदेशक, कृषि डॉ. कुलदीप धीमान बताते हैं कि ‘आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम’ के सम्पूर्णता अभियान में वितरित मृदा स्वास्थ्य कार्डों की संख्या का एक संकेतक कृषि विभाग से सम्बंधित है।
सम्पूर्णता अभियान के तहत ज़िला के सभी किसानों को निशुल्क मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध करवाए जाएंगे। नीति आयोग के दिशा-निर्देशानुसार यह अभियान 30 सितम्बर 2024 तक चलेगा ।
कृषि उपनिदेशक का कहना है कि किसानों को कृषि उपज का उचित प्रतिफल मिले इसके लिए बहुत से पहलू महत्वपूर्ण रहते हैं। इनमें मृदा परीक्षण की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है । किसानों को अपने खेत की मिटटी की सेहत के बारे में जानकारी प्राप्त होने के साथ-साथ आवश्यक पोषक तत्वों की कमी या किसी भी विशेष प्रकार के असंतुलन के बारे में पता चलता है।
इस जानकारी से खेतों में सही मात्रा में उर्वरक डालने से एक तो पैदावार में वृद्धि होती है, वहीं दूसरी और उर्वरक लागत में भी कमी आती है। इससे किसान उत्पादक पोषक तत्वों के बहाव और संबंधित पर्यावरणीय समस्याओं के जोखिम को भी कम कर सकते हैं ।
उनका कहना है कि अधिकतर अनाज फसलों की जड़ें 6 इंच गहरी मिट्टी की परत तक पोषक तत्व प्राप्त करती हैं। इसलिए मिट्टी की सतह से लेकर 6 इंच की गहराई तक की बराबर मात्रा में मिट्टी का नमूना लिया जाता है I
किसानों को सलाह देते हुए उनका कहना है कि खेत की उपजाऊ क्षमता जानने तथा निशुल्क मिट्टी परीक्षण के लिए कृषि विभाग के नजदीकी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। किसान खुद अपने खेत की मिटटी का नमूना लेकर परीक्षण के लिए कृषि विभाग के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं I उनका यह भी कहना है कि सामन्यता कृषि अधिकारी किसानों के खेतों में जाकर परीक्षण के लिए मिट्टी के नमूने लेते हैं और प्रयोगशाला में परिक्षण के बाद किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलव्ध करवाते हैं। उन्होंने किसानों से यह भी आग्रह किया है कि वे अपने खेतों की मिटटी का नमूना परिक्षण के लिए कृषि विभाग में जमा करवाकर नीति आयोग के सम्पूर्णता अभियान में अपनी हिस्सेदारी सुनश्चित कर सकते है I
किसान ऐसे ले मिट्टी का नमूना
किसान मिट्टी का नमूना लेते समय यह ध्यान दें कि एक एकड़ जमीन में 7 -8 ऐसे स्थान चिन्हित करें जहां गोबर का ढेर न लगा हो और न ही नजदीक कोई पेड़ हो।
ऐसे स्थान पर पहले मिट्टी की सतह से घास-पत्तियां आदि साफ कर लें। फावड़े से 6 इंच गहरायी तक वी आकार (V) का गड्ढा बनाएं I इसके पश्चात 7 -8 स्थानों से वी आकार के गड्ढ़े में ऊपर से नीचे तक एक इंच मोटी परत काट लें I इस मिट्टी को पूरी तरह मिलाकर इसमें से आधा किलो मिट्टी निकाल कर कपड़े के थैले में डाल कर परीक्षण के लिए नजदीकी कृषि विभाग के कार्यलय में जमा करवा दें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवा संसद 2024 का हुआ शुभारंभ – क्रीमीलेयर और आरक्षण संशोधन विधेयक-2024 पर छात्र करेंगे चर्चा : युवा संसद में बोले विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया सिस्टम ही सर्वोच्च

एएम नाथ। शिमला 24 अक्तूबर – हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में 24 और 25 अक्तूबर को युवा संसद में क्रीमीलेयर और आरक्षण संशोधन विधेयक-2024 पर “युवा संसद” का शुभारंभ वीरवार को किया गया। इस मौके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में 65 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है अत्याधुनिक बस स्टैंड : मुख्यमंत्री सुक्खू ने डेढ़ दशक से लटके प्रोजेक्ट को पहनाया अमलीजामा

एएम नाथ । हमीरपुर 16 जुलाई। मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में लगभग डेढ़ दशक से लटके पड़े अंतर्राज्यीय बस स्टैंड के कार्य के लिए बजट का प्रावधान करके तथा इसका निर्माण कार्य...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री चिंतपूर्णी विशेष क्षेत्र की समग्र विकास योजना में स्थानीय निवासियों की आवश्यकताओं का रखा जाएगा पूरा ख्याल : उपायुक्त

श्री चिंतपूर्णी विशेष क्षेत्र की विकास योजना से संबंधित आपत्तियों एवं सुझावों की सुनवाई के लिए बैठक का आयोजन रोहित भदसाली।  श्री चिंतपूर्णी (ऊना), 9 अक्तूबर. श्री चिंतपूर्णी विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिख समुदाय भड़का : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ

ऊना :   सिख समुदाय के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की ओर से की गई टिप्पणी के विरोध में सिख समुदाय में गुस्सा है। बुधवार को विभिन्न सिख संगठनों ने शिरोमणि...
Translate »
error: Content is protected !!