निहंग से भिड़ी महंत, बोली- मैं खुलेआम नंगी हो जाऊंगी: फिर देखना, मैं बंदा हूं या औरत!

by

फिरोजपुर : फरीदकोट से शुरू पाखंडी भगाओ, पंजाब बचाओ मुहिम कंट्रोवर्सी में घिर गई है। फिरोजपुर के महंतों के डेरे की प्रमुख नवीत कौर के साथ मुहिम चला रहे मनप्रीत सिंह खालसा दमदमी टकसाल का टकराव सोशल मीडिया पर आ गया है।

बीबी नवीत कौर छांगे वाली का एक आडियो सामने आया है, जिसमें वह बाबा से कह रही है कि अगर आपको हमारे महंत होने पर शक है तो मैं कपड़े उतार देती हूं।

नवीत कौर ने कहा- बाबा जी, मैं सरेआम नंगी हो जाऊंगी, उस समय फिर एक नया इतिहास लिखा जाएगा कि सिंहों ने एक बीबी को नंगा किया। आप किसी को नंगा करने पर तुल गए हो। पहले गौरी महंत को कहा कि कपड़े खोल कर हम तेरे साथ ऐसा करेंगे, वैसा करेंगे। आप धमकियां देकर कह रहे हैं कि तेरे कपड़े खोलेंगे, हम तुझे देखेंगे कि तू बंदा है या औरत। क्या तुम सबके कपड़े खोलोगे?

विवाद बढ़ने पर मनप्रीत सिंह ने इसकी शिकायत फिरोजपुर SSP को की। इसके बाद पुलिस ने बीबी के खिलाफ फिरोजपुर थाने में FIR दर्ज कर ली है। ये विवाद 3 महीने पहले उस समय शुरू हुआ जब मनप्रीत सिंह खासला ने पाखंडी भगाओ, पंजाब बचाओ मुहिम शुरू की। इस मुहिम के तहत मनप्रीत सिंह और सिख जत्थबंदियों ने कई डेरे से पाखंड करने वालों से माफी मंगवाई।

बाबा जी, मैं सरेआम नंगी हो जाऊंगी: मनप्रीत सिंह ने डेरे और वहां स्मोकिंग करने पर सवाल उठाया। यह भी कहा गया कि ये महंत नहीं है। इस पर बीबी नवीत कौर भड़क गईं। नवीत कौर ने कहा कि बाबा जी, मैं सरेआम नंगी हो जाऊंगी, उस समय फिर एक नया इतिहास लिखा जाएगा कि सिंहों ने एक बीबी को नंगा किया।

पैरों में बैठने की बात मंजूर नहीं: बीबी ने कहा- मैं मीडिया को बुलाकर सबके सामने अपने कपड़े खुद उतार लूंगी। यह बात याद रखना कि आप किसके साथ भिड़ रहे हो। मैंने माफी मांग ली ली है। आप पैरों में बैठने की बात कह रहे हैं तो यह मुझे मंजूर नहीं है। हमारे डेरों में स्मोकिंग का चलन गुरुगद्दी से है।

पहले शिबू माई की इज्जत उछाली गई: बीबी ने मनप्रीत सिंह खालसा को कहा कि तुम जिसे मर्जी उठाकर उसकी इज्जत उछालते फिरते हो। पहले तुम शिबू माई को लेकर आए, बेचारी शिबू माई अपनी मेहनत से आगे आई है। बाबा जी वह किसी और चीज से नहीं बल्कि अपनी मेहनत से आगे आई है। उसने अपनी भक्ति की कमाई की है।

दरबार के झंडे हमेशा ऊंचे रहने हैं: बीबी ने कहा कि तुम कहते हो ढोंग है, फलाना है। हम नहीं कहते कि दरबार में कोई ढोंग है, दरबार सच्चे और सुच्चे (पवित्र) हैं। उनके झंडे हमेशा ऊंचे रहने हैं और दुनिया के अंत तक ऊंचे ही रहेंगे।

पहले गुमराह करते हैं और फिर बैठ जाते हैं: बीबी नवीत कौर ने कहा कि ये सब लोगों को गुमराह कर रहे हैं। लाइव होकर फिर बैठ जाते हैं कि हम तो जी धर्मों में कोई दरार नहीं डालना चाहते, तो फिर ये और क्या कर रहे हैं?

गद्दी की परंपराओं पर सवाल उठाया: उन्होंने कहा- हमारे महंतों पर सवाल उठाया जा रहा है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। महंतों की गद्दी की परंपराओं पर सवाल उठाया जा रहा है। मैं अगर सिगरेट लगाती हूं तो गुरुओं का चलन है। मैं पीती नहीं हूं। हमारी परंपरा में सिगरेट लगाई जाती है।

सिख पंथ के खिलाफ गलत शब्दावली प्रयोग की: मनप्रीत सिंह खालसा ने वीडियो जारी कर कहा- पंजाब को पाखंड मुक्त करने के लिए हमारी पाखंड भगाओ पंजाब बचाओ मुहिम सिख जत्थेबंदियों के सहयोग से बहुत ही शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। पिछले दिनों फिरोजपुर के गांव छांगे की बीबी नवीत कौर ने सिख पंथ और हमारी जत्थेबंदी के सिंहों के खिलाफ बहुत ही गलत शब्दावली का प्रयोग किया। कई तरह के झूठे आरोप लगाए। इस संबंध में फिरोजपुर पुलिस के साथ हुई मीटिंग में बीबी ने अपनी गलती मानी और लिखित माफीनामा दिया।

संगत की मांग पर लाइव होकर माफी नहीं मांगी: मनप्रीत ने कहा कि संगत की मांग थी कि उन्होंने लाइव आकर गलत बोला था इसलिए माफी भी लाइव आकर ही मांगनी चाहिए थी। बीबी ने ऐसा नहीं किया। इसलिए वह सिख स्टूडेंट फेडरेशन, सत्कार कमेटी के भाई लखबीर सिंह महालम और अन्य जत्थेदारों के सहयोग से प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। प्रशासन ने नवीत कौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उन्होंने गोलूके मोड़ पर दिया जाने वाला धरना रद्द कर दिया है।

डेरों में सिगरेट पीते हैं, पाखंड करते हैं: मनप्रीत सिंह ने कहा कि उनकी मुहिम पंजाब से पाखंडवाद को खत्म करने की है। किसी के डेरे को टारगेट करने की नहीं है। बीबी नवीत कौर ने एक तो खालसा पंथ को बुरा कहा, दूसरा इनके डेरे के खिलाफ इसलिए एक्शन लिया क्योंकि यहां लोगों को बेवकूफ बनाया जाता है। महंत पर आरोप है कि वह यहां सरेआम स्मोकिंग करती हैं। पंजाब जैसे सूबे में इस तरह की चीजें बर्दाश्त नहीं होंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद श्री मनीष तिवारी ने रामदरबार में सीसीटीवी कैमरे लगाने का किया उद्घाटन

चंडीगढ़, 6 मई: वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री और चंडीगढ़ के सांसद श्री मनीष तिवारी ने रामदरबार में निवासियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए 56 क्लोज सर्किट टीवी कैमरे लगाने...
article-image
पंजाब

मल्टीटेक सोसाइटी में ओपन एयर जिम स्थापित करने हेतु सौंपी 3 लाख रुपए की ग्रांट – स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन: सांसद मनीष तिवारी

मोहाली, 27 दिसंबर: स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है और हमें अपनी सेहत की संभाल करने हेतु रोजाना कसरत करनी चाहिए। यह शब्द श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवक की गोलियां मारकर हत्या : नकाबपोश युवक ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई और साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर हया फरार

गढ़शंकर, 28 मार्च : माहिलपुर शहर में चंडीगढ़ चौक पर एक बेकरी दुकान से समान लेने आये युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला कर हत्या कर दी और घटनास्थल से हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर...
article-image
पंजाब

केंद्र सरकार ने पंजाब के गरीबों के खिलाफ रची साजिश -8 लाख परिवारों के राशन कार्ड काटना भाजपा की सोची-समझी साजिश, पंजाब सरकार हर अन्याय के खिलाफ लड़ाई के लिए तैयार : डॉ. रवजोत सिंह

  कैबिनेट मंत्री ने डिप्टी स्पीकर रौड़ी, विधायक जिंपा व घुम्मण की मौजूदगी में की प्रेस कांफ्रेंस होशियारपुर, 24 अगस्त:  कैबिनेट मंत्री पंजाब डॉ. रवजोत सिंह ने आज पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!