नूरपुर जट्टां में डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा अज्ञात शरारती तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त : गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वायरल वीडियो में जिम्मेवारी ली … बसपा ने 72  घंटे में आरोपियों को ग्रिफ्तार करने के अल्टीमेटम दिया

by

गढ़शंकर, 31 मार्च :  गढ़शंकर उपमंडल के गांव नूरपुर जट्टां में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को देर रात अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी रोष देखने को मिला।
उधर इस घटना की  सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक व्यक्ति को प्रतिमा के कांच के घेरे को हथोड़े से तोड़ते हुए व डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हुए देखा गया है। वीडियो में गुरपतवंत सिंह पन्नू, जो कि अमेरिका स्थित संगठन सिख फॉर जस्टिस से जुड़े हैं, द्वारा इस घटना की जिम्मेदारी लेने का कथित दावा किया गया है।
गांव  नूरपुर जट्टां के बाहरी क्षेत्र में खेतों में स्थापित प्रतिमा को रात के समय नुकसान पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने घटना की निंदा करते हुए इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया औरकहा दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
वहीं बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अवतार सिंह करिमपुरी ने बसपा कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुँच कर सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि प्रशासन अंबेडकर की प्रतिमा की सुरक्षा करने में विफल रहा है। उन्हीनों कहा कि 72 घंटे में अगर आरोपियों को पुलिस ने नहीं पकड़ा तो गढ़शंकर डीएसपी कार्यलय के समक्ष पक्का मोर्चा बसपा द्वारा लगा दिया जायेगा।

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष अवतर सिंह करिमपुरी ने कहा कि यह इसी स्थान पर तोड़फोड़ की तीसरी घटना है, लेकिन अब तक पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि बसपा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करेंगे और अप्रैल में अंबेडकर जयंती के मौके पर यहां एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी।

गौरतलब है कि जून 2025 में भी इसी तरह की घटना सामने आई थी, जिसके बाद पुलिस ने पन्नू और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

फोटो : वायरल वीडियो में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को हथोड़े से नुकसान पहुंचाने की कोशिश की तस्वीरें और बसपा के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में लोग प्रदर्शन करते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ऑपरेशन ब्लूस्टार की बरसी शांतिपूर्वक संपन्न : पहली बार अरदास के बीच जारी हुआ सिख कौम के नाम संदेश, जत्थेदार ने टकराव टाला

अमृतसर ।  आपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर शुक्रवार को श्री अकाल तख्त साहिब पर कीर्तन और अरदास हुई। इस दौरान श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह ने अरदास के बीच में...
article-image
पंजाब

रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल में “गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्कूल प्रशासन” पर जागरूकता सेमीनार आयोजित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल में “गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्कूल प्रशासन” विषय पर एक जागरूकता सेमीनार आयोजित किया गया, जिसमें स्कूल के सभी अध्यापकों ने हिस्सा लिया। सेमीनार की शुरुआत में कैंपस...
article-image
पंजाब

जिला शिक्षा अधिकारी ने सरकारी एलीमेंट्री स्कूल डल्लेवाल और बीनेवाल का औचक निरीक्षण किया

गढ़शंकर 2 नवंबर, जिला शिक्षा अधिकारी (एलेमेन्ट्री ) होशियारपुर इंजीनियर संजीव गौतम ने आज ब्लॉक गढ़शंकर 2 के सरकारी एलीमेंट्री स्कूल डल्लेवाल और सरकारी एलीमेंट्री स्कूल बीनेवाल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विदेशी पर्यटकों का अश्लील डांस, पार्टी में कर रहे नशा : X पर वीडियो को उत्तराखंड अकाउंट की तरफ से किया शेयर – अकाउंट की तरफ से लिखा गया, ‘नग्नता, फूहड़ता, ड्रग्स और अश्लीलता का मिश्रण

एएम नाथ। कुल्लू : कुल्लू जिले में पड़ने वाले मशहूर पर्यटन स्थल कसोल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ टूरिस्ट अश्लील डांस और नशे करते दिख रहे हैं। उत्तराखंड नाम से बने...
Translate »
error: Content is protected !!