नूरपुर मिनी सचिवालय में एसडीएम गुरसिमर सिंह ने वृक्षारोपण अभियान का किया शुभारंभ

by

एएम नाथ। नूरपुर,22 अगस्त। अर्जुन सेव अर्थ फाउंडेशन के सहयोग से स्थानीय मिनी सचिवालय में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया,जिसका शुभारंभ एसडीएम गुरसिमर सिंह ने सप्तपर्णी का पौधा रोपित कर किया।
इस अवसर पर एसडीएम गुरसिमर सिंह ने कहा कि अर्जुन सेव अर्थ फाउंडेशन द्वारा क्षेत्र में सैंकड़ों पौधे लगाए जा रहे हैं। फाउंडेशन के माध्यम से समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने संस्था के माध्यम से किये जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।
गुरसिमर सिंह ने कहा कि पौधारोपण का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके जीवन में वनस्पतियों और जीवों के महत्व के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि तेज़ी से बढ़ते जलवायु परिवर्तन को रोकने व पर्यावरण के संतुलन हेतु पौधारोपण अति आवश्यक है।
उन्होंने युवाओं से प्रकृति को प्रदूषण से बचाने के लिये पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में आगे आने तथा आम लोगों में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
वृक्षारोपण में तहसीलदार राधिका सैनी, अधिवक्ता अतुल गुप्ता,राजनीश अत्री, प्रधानाचार्य केसी देओल,बृजेश पठानिया, किशोरी,अजय कुमार तथा मुकेश सहित संयुक्त कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑनलाइन शॉपिंग की फेक डिलीवरी कर लाखों की धोखाधड़ी -तीन के खिलाफ मामला दर्ज

 प्रतिष्ठित कंपनियों से आया सामान ग्राहक को डिलीवर करते थे, किंतु आर्डर कैंसल में डाल कर करते थे गलत सामान रिटर्न गढ़शंकर, 24 अक्तूबर: गढ़शंकर पुलिस द्वारा ऑनलाइन की खरीदारी की फेक डिलीवरी कर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सिस इंडिया लिमिटेड में भरें जाएंगे 150 पद

ऊना: 22 जुलाई: मैसर्ज़ सिस इंडिया लिमिटेड बिलासपुर द्वारा पुरूष वर्ग में सुरक्षा कर्मियों और सुपरवाईज़र के 150 पद भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि ये...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रागी के लड्डू और चूरमा से दूर करेंगे कुपोषण की समस्या : डीसी हेमराज बैरवा की विशेष पहल पर सभी ब्लॉकों में शुरू किया वितरण

हमीरपुर जिले के हर शिशु को देंगे रागी के पौष्टिक लड्डू और चूरमा हमीरपुर 01 दिसंबर। जिला हमीरपुर में कुपोषण की समस्या को पूरी तरह खत्म करने तथा प्रत्येक बच्चे का सही पोषण सुनिश्चित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डिजिटल अरेस्ट का मामला : 12 मामलों में 5.91 करोड़ की ठगी, 33 लाख रिकवर

एएम नाथ । शिमला : डिजिटल अरेस्ट कर लोगों से ठगी की जा रही है। साइबर अपराधी आम लोगों को वीडियो कॉल, फोन कॉल, सोशल मीडिया और ईमेल से डराकर ठग रहे हैं। प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!