नूरपुर में बड़ी ड्रग तस्करी का पर्दाफाश : HRTC बस में युवती के बैग से 1 किलो से ज्यादा चरस बरामद

by

एएम नाथ। नूरपुर :  हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस जिला की सीआईए-1 टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एचआरटीसी बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती के कब्जे से एक किलो से अधिक चरस बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इस बात की जांच में जुट गई है कि नशीले पदार्थों की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस तक पहुंचाया जाना था।

पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह सीआईए-1 की टीम गनोह, जसूर और नूरपुर क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, गश्त और मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर विशेष अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पालमपुर क्षेत्र की एक युवती एचआरटीसी बस (HP 38 C 9974) में भारी मात्रा में चरस लेकर आ रही है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने जसूर के बौड़ चौक के पास नाका लगाकर बस को रोका और तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान बस में सवार गुनगुन (19), पुत्री शशि कुमार, निवासी गांव खिल्डू, डाकघर बिंद्राबन, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा के बैग से 1 किलो 6 ग्राम (सकल वजन) चरस बरामद हुई।
पुलिस ने मौके पर सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए चरस को कब्जे में लेकर सैंपल सील किए और आरोपी युवती के खिलाफ थाना नूरपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और पूरे ड्रग नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भांग की लीगल खेती पर लोगों की राय लेकर बनाएंगे कारगर नीति : जगत सिंह नेगी

बोले…समाज और राज्य के व्यापक हित में होगी नीति धर्मशाला : हिमाचल सरकार भांग की वैध और वैज्ञानिक खेती पर प्रदेशवासियों की राय लेकर समाज और राज्य के व्यापक हित में बहुत जल्द कारगर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भूमि तक्सीम के लंबित अधिकतम मामलों को 20 जनवरी तक निपटाएं राजस्व अधिकारी- DC राघव शर्मा

ऊना, 20 दिसम्बर – जिला ऊना में भूमि तक्सीम से संबंधित लंबित अधिकतम मामलों को राजस्व अधिकारी 20 जनवरी तक निपटाना सुनिश्चित करें। यह निर्देश उपायुक्त राघव शर्मा ने इस संबंध में आयोजित बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साफ-सफाई के साथ कूड़े-कचरे की उचित निस्तारण व्यवस्था सुनिश्चित बनाए नगर परिषद– DC अपूर्व देवगन

कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद चंबा को आवश्यक कदम उठाने के जारी किए निर्देश चंबा, 12 दिसंबर  :  उपायुक्त अपूर्व देवगन ने नगर परिषद चंबा के तहत प्रभावी साफ-सफाई व्यवस्था और कूड़े-कचरे की उचित निस्तारण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के बाद अब ‘मक्खी जनता पार्टी’ की एंट्री, सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस

CJI की टिप्पणी से जोड़कर पेश किया जा रहा डिजिटल व्यंग्य; लोकतंत्र, नागरिक अधिकारों और आर्थिक विकास को बनाया एजेंडा नई दिल्ली, 12 अक्टूबर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक व्यंग्य का एक नया रूप चर्चा...
Translate »
error: Content is protected !!