भूमि तक्सीम के लंबित अधिकतम मामलों को 20 जनवरी तक निपटाएं राजस्व अधिकारी- DC राघव शर्मा

by
ऊना, 20 दिसम्बर – जिला ऊना में भूमि तक्सीम से संबंधित लंबित अधिकतम मामलों को राजस्व अधिकारी 20 जनवरी तक निपटाना सुनिश्चित करें। यह निर्देश उपायुक्त राघव शर्मा ने इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान उपस्थित राजस्व अधिकारियों को दिए। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 21 नवंबर से 20 जनवरी तक भूमि तक्सीम से संबंधित लंबित मामलों को एक विशेष अभियान के तहत समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। इस अभियान के एक माह के दौरान जिला ऊना में तक्सीम से संबंधित 406 मामले निपटाए गए हैं। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी एक माह के दौरान एक निर्धारित लक्ष्य के तहत भूमि तक्सीम से संबंधित कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए।
राघव शर्मा ने बैठक में उपस्थित सभी तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वे इस कार्य के निष्पादन के लिए रोजाना राजस्व अदालतों का आयोजन कर तक्सीम से संबंधित मामलों की सुनवाई करें तथा आगामी 20 जनवरी तक तक्सीम के अधिकतम मामलों को पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि रोजाना किए गए तक्सीम मामलों की कार्य प्रगति रिपोर्ट निरंतर जिला मुख्यालय में अवश्य प्रेषित करें तथा इसे आरएमएस (रेवेन्यू मैनेजमेंट सिस्टम) पर अपडेट करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह कार्य प्रदेश सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा सभी राजस्व अधिकारी इसे अत्यंत गंभीरता से लें। उपायुक्त ऊना ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार इस अभियान के दौरान किए गए कार्य प्रगति को संबंधित राजस्व अधिकारी की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट में भी दर्शाया जाएगा
उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी प्रत्येक माह की एक व दो तारीख को तहसीलदार व नायब तहसीलदार स्तर पर राजस्व लोक अदालतों का भी आयोजन किया जाए जिसमें इंतकाल के साथ-साथ तक्सीम तथा अन्य राजस्व संबंधी मामलों को भी निपटाए जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए की खानगी तक्सीम तथा इंतकाल से संबंधित कोई भी मामला लंबित न हो।
बैठक में एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, एसडीएम अंब विवेक महाजन, एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, एसडीएम गगरेट शशी पाल शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी अजय कुमार सिंह, तहसीलदार बंगाना रोहित कंवर, तहसीलदार ऊना हुसन चंद चौधरी, तहसीलदार अंब प्रेमलाल धीमान, तहसीलदार हरोली जयमल सिंह सहित विभिन्न तहसीलों ब उप तहसीलों के नायव तहसीलदार तथा राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी छात्र ने रैगिंग और उत्पीड़न के आरोप लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास… IGMC में उपचार जारी

एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल प्रदेश नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (HNLU), शिमला के एक छात्र ने रैगिंग और कथित उत्पीड़न को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए आत्महत्या का प्रयास किया। छात्र को उपचार के लिए IGMC...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वी एस एल एम संस्कार भारती पब्लिक स्कूल चंडी में पृथ्वी दिवस मनाया

पट्टा मेहलोग, 22 अप्रैल (तारा) : वीएसएल एम संस्कार भारती पब्लिक स्कूल चंडी में पृथ्वी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें वीएसएलएम संस्कार भारती पब्लिक स्कूल के अध्यापकों ने विद्यार्थियों को पृथ्वी को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में 427 करोड़ का होगा औद्योगिक निवेश, 17 एमओयू हुए साइन

निदेशक उद्योग विभाग राकेश कुमार प्रजापति की उपस्थिति में हुए हस्ताक्षर ऊना – जिला ऊना के विभिन्न स्थानों में स्थापित की जाने वाली 17 औद्योगिक इकाईयों के लिए आज उद्योगपतियों व उद्योग विभाग में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मोदी 3.0 में पहला फ़ैसला किसानों के खाते में बीस हज़ार करोड़ सीधे ट्रांसफ़र : जयराम ठाकुर

प्रदेश में क़ानून व्यवस्था गर्त में, सरकार ने लोगों का जीवन भगवान भरोसे छोड़ा,  क़र्ज़ लेने का सिलसिला लगातार जारी, सुक्खू सरकार ने फिर लिया 1200 करोड़ का क़र्ज़ एएम नाथ। शिमला :  नेता...
Translate »
error: Content is protected !!