नूरपुर यूनाइटेड ने फाइनल मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करके लीग टूर्नामेंट की फाइनल ट्रॉफी पर किया कब्जा

by
 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  :  टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए, नूरपुर यूनाइटेड ने 183 स्कोर का दिया था लक्ष्य, स्कोर का पीछा करते हुए होशियारपुर चैलेंजर की पूरी टीम 130 के स्कोर पर ही ऑल आउट हो गई।’’
क्रिकेट कोच तारा चंद द्वारा शहीद भगत सिंह क्रिकेट अकादमी, मल्ल मजारा में कराई गई श्रृंखला में कुल 6 टीमों ने भाग लिया था और हर टीम के 5-5 मैच हुए थे। जिसमें फाइनल में नूरपुर यूनाइटेड और होशियारपुर चैलेंजर पहुँचे। पहले बल्लेबाजी करते हुए, नूरपुर यूनाइटेड ने 183 स्कोर का लक्ष्य होशियारपुर चैलेंजर को दिया। ओपनर मनजीत ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए 69 स्कोर बनाए। प्रियाशु ने 29, मनदीप बैस ने 14, और अभिषेक राणा ने 21 रनों का योगदान दिया। होशियारपुर चैलेंजर की ओर से गेंदबाजी करते हुए राघव वालिया ने 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट, और अखिल ने 2ओवर में 22 रन देकर 2विकेट लिए। 183 स्कोर का पीछा करते हुए, होशियारपुर चैलेंजर की पूरी टीम 17 ओवर में 130 के स्कोर पर ही ऑल आउट हो गई। जिसमें चन्नी ने 32 रन, सचिन ने 22 रन, समी ने 19 रन और अखिल वर्मा ने 16 रन बनाये। नूरपुर यूनाइटेड की ओर से गेंदबाजी करते हुए कप्तान मनजीत ने 4 ओवर में 19 स्कोर देकर 4 विकेट लिए। मनदीप बैस ने 4 ओवर में 26 स्कोर देकर 2 विकेट और नवी और मोंटी मेली ने 1-1 विकेट लिए, और विशाल राणा ने 1 ओवर में 2 विकेट लिए। बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए मनजीत को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मनजीत को मैन ऑफ द सीरीज भी घोषित किया गया। दोनों टीमों के कप्तानों ने सभी खिलाडि़यों का धन्यवाद किया। क्रिकेट कोच तारा चंद ने भी सभी कप्तानों का धन्यवाद करते हुए, विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि इस तरह की क्रिकेट लीगें शहीद भगत सिंह क्रिकेट अकादमी में चलती रहेंगी। उन्होंने घोषणा की कि अगली लीग रविवार से शुरू की जाएगी। जिसमें केवल आठ टीमें ही भाग ले सकेंगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सर्वत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट ने भगवान बाल्मीक मंदिर में शौचालय बनाने के लिए 15 हजार रूपए का चैक दिया

तलवाड़ा(राकेश शर्मा) : सर्वत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के संचालक डाक्टर एसपी सिंह ओवराय के द्वारा भगवान बाल्मीक मंदिर सैक्टर चार में शौचालय बनाने के लिए 15 हजार रूपए का चैक सर्वत दा भला...
article-image
पंजाब

Renowned Eye Surgeon Dr. JP

Pathankot/Daljeet Ajnoha/April 23 : Renowned ophthalmologist Dr. JP Singh of KD Eye Hospital, Pathankot, led an important awareness initiative on eye health during a recent interaction with senior journalist Sanjiv Kumar. The discussion focused...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पाइयिथन गेम्स में प्रदेश और जिला के 50 बच्चों ने जीते पदक – DC जतिन लाल ने राष्ट्रीय पाइथियन गेम्स के पदक विजेताओं को किया सम्मानित

रोहित जसवाल। ऊना, 21 दिसम्बर :  हिमाचल प्रदेश पाइथियन काउंसिल के अध्यक्ष और पाइथियन काउंसिल इंडिया के अतिरिक्त महासचिव एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल की अध्यक्षता में शनिवार को डीआरडीए हॉल में प्रथम राष्ट्रीय...
article-image
पंजाब

पंजाब शिक्षा क्रांति : रायत बाहरा यूनिवर्सिटी और ‘आप’ के मंच से मनीष सिसोदिया का आह्वान, प्रदेश में बनेगी विश्व स्तरीय शिक्षा व्यवस्था

रोहित जसवाल । होशियारपुर: रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर में आम आदमी पार्टी (आप) के सहयोग से शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य राज्य स्तरीय शैक्षणिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम...
Translate »
error: Content is protected !!