नृशंस गौहत्याओं के मामले में सात आरोपियों को किया गिरफ्तार, घटना में शामिल वाहन व हथियार भी बरामद

by

पुलिस ने 36 घंटे में सुलझाई नृशंस गौहत्याओं के मामले की गुत्थी
होशियारपुर 14 मार्च: जिला व जी.आर.पी पुलिस की ओर से संयुक्त तौर पर होशियारपुर के टांडा के नजदीक गांव ढडियाला रेलवे लाइन के पास 17 गायों व बैलों की नृशंस हत्या के मामले को गंभीरता से लेते हुए 36 घंटे में सुलझा लिया गया है। इस मामले में पुलिस की ओर से 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।
जानकारी देते हुए एस.एस.पी श्री ध्रुमन एच. निंबाले ने बताया कि 11 मार्च देर रात टांडा के गांव ढडियाला रेलवे लाइन के पास 17 गायों व बैलों को मारकर उनके कंकाल रेलवे लाइन के पास फेंक दिए गए थे। घटना की जानकारी के बाद डी.जी.पी. पंजाब व आई.जी जालंधर रेंज श्री अरुनपाल सिंह की ओर से इस घटना को गंभीरता से लेते हुए इसमें शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि क्योंकि घटना का क्षेत्र रेलवे पुलिस से संबंधित था, इस कारण जी.आर.पी जालंधर की ओर से इस संबंध में 12 मार्च को गोहत्या निषेध अधिनियम 3,5,8, 295ए, 120बी, 153-ए, 212 व 216 सी.आर.पी.सी के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि एस.पी(जांच) मुख्तियार सिंह के नेतृत्व में डी.एस.पी (जांच) श्री राज कुमार, इंचार्ज सी.आई.ए. मुख्यालय लखबीर सिंह व थाना प्रभारी टांडा हरिंदर सिंह के अलावा जी.आर.पी की ओर से एस.पी प्रवीन कंडा, डी.एस.पी अश्वनी अत्री व मुख्य अधिकारी जी.आर.पी इंस्पेक्टर बलवीर सिंह की विशेष टीमें गठित कर तकनीकी व खुफिया ढंग से इस पूरे मामले की जांच की गई व इस घटना में संलिप्त तीन आरोपियों सावन, सतपाल निवासी कोटली शेख आदमपुर जिला जालंधर, सुरजीत लाल निवासी गांव जफ्फल झिंगड़ा जिला जालंधर को गिरफ्तार किया गया।
एस.एस.पी ने बताया कि जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपियों से की गई पूछताछ पर इस अपराध में शामिल व पनाह देने वाले व्यक्तियों जीवन अली, कमलजीत कौर निवासी गांव थाबलके थाना नकोदर जिला जालंधर, सलमा व अनबर हुसैन निवासी गांव बडा पिंड रोड गौराया जिला जालंधर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई कि आरोपी सुरजीत सिंह उर्फ पप्पी पर पहले भी 5 आपराधिक मामले धारा 411, 201, 414, 379, 411 व गौ हत्या निषेध अधिनियम के अंतर्गत जालंधर व होशियारपुर में दर्ज हैं। घटना के लिए गायों की ढुलाई के लिए प्रयोग किए गए कैंटर(पी.बी.08-बी.एस-9164) व हथियार(एक हथौड़ा, 3 छूरियां, 3 गंडासियां, 2 दातर, 3 सूए व 1 टकूआ) बरामद किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले में गिरफ्तार आरोपियों का रिमांड हासिल कर और भी गहराई से मामले की जांच की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर में 77वें गणतंत्र दिवस मौके एसडीएम संजीव कुमार ने फहराया तिरंगा 

गढ़शंकर, 27 जनवरी: गढ़शंकर में सब डिवीजन स्तरीय गणतंत्र दिवस के समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय एसडीएम गढ़शंकर श्री संजीव कुमार ने शिरकत की और राष्ट्रीय झंडा फहराया। उन्होंने परेड का...
article-image
पंजाब

भारतीय जनता पार्टी की रैली जोरावर स्टेडियम में ही होगी : जयराम ठाकुर

लोकतंत्र में बिल्कुल यकीन नहीं करती सरकार तानाशाही पर उतारू है सरकार व्यवस्था पतन के 3 साल, बदलो बदलो भ्रष्ट सरकार एएम नाथ। धर्मशाला :  विधान सभा के अपोजिशन लाउंज में पत्रकार वार्ता को...
article-image
पंजाब

सयुंक्त लड़ाई लड़कर ही जाति मुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता – सिद्धू

डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट की पंजाब इकाई होशियारपुर ने गढ़शंकर में जन जागरूकता सेमीनार करवाया गढ़शंकर । भारत के शोषित समाज की मुक्ति के लिए अपना पूरा जीवन खपा देने वाले डॉ बी.आर. अम्बेडकर की...
article-image
पंजाब , समाचार

कोकोवाल के जंगलों से पंचायत की जमीन से लकड़ी चोरी : कोकोवाल गुज्जरां के सरपंच ने लकड़ी चोरों द्वारा काटी गई लकड़ियों को अपने कब्जे में लिया, वन विभाग के अधिकारी मामले से अनजान।

गढ़शंकर, 28 जुलाई : एक तरफ सरकार सरकारी जमीनों पर करोड़ों रुपये खर्च कर लोगों को पौधे लगाने के लिए जागरूक कर रही है, वहीं दूसरी तरफ लकड़ी माफिया गढ़शंकर के बीत इलाके के...
Translate »
error: Content is protected !!